जौनपुर 11 नवंबर (आरएनएस ) । कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को अधिवक्ता संघ ने दिल्ली धमाके के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार भी किया।अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने बताया कि सोमवार शाम दिल्ली में हुए धमाके में 9 लोगों की मौत हुई और कुछ लोग घायल हुए। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। सिंह ने केंद्र सरकार से आतंकवादियों पर संज्ञान लेने और उन पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की कि ब्लास्ट में मारे गए लोगों के परिजनों को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए। महामंत्री मनोज मिश्रा ने घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली जैसे स्थान पर ऐसी घटना सुरक्षा में चूक दर्शाती है। मिश्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से घटना की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की अपील की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने घायलों के बेहतर उपचार की भी मांग की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

