जौनपुर 11 नवंबर (आरएनएस )। सुरेरी थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम निवासी सतीश कुमार सिंह पुत्र स्व. राजकुमार सिंह ने थाना सुरेरी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। सतीश कुमार सिंह ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि ग्राम के ही रंजीत सिंह (राहुल सिंह) पुत्र सुरेन्द्र सिंह ने दिनांक 08 नवम्बर को उनके मोबाइल नंबर पर फोन कर गोली मारने की धमकी दी। बताया गया कि धमकी देने वाला व्यक्ति मोबाइल से कॉल कर धमकियां दे रहा था, जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग प्रार्थी के पास मौजूद है।सतीश कुमार सिंह ने बताया कि रंजीत सिंह पर गैंगेस्टर एक्ट भी लग हुआ है। आशंका जताई कि वह कभी भी उन्हें नुकसान पहुँचा सकता है। पुलिस ने धारा 351(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने बताया मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

