जौनपुर 11 नवंबर (आरएनएस )। सुरेरी क्षेत्र के भदखिन के प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान तथा वेलस्पन फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड नॉलेज के संयुक्त सहयोग से ग्राम स्तरीय सेवा प्रदाताओं की बैठक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में वेलस्पन परियोजना के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर उमाशंकर ने उपस्थित लोगों को परियोजना के उद्देश्यों से अवगत कराया और बताया कि अब तक इस परियोजना के माध्यम से 400 महिलाओं और किशोरियों को यौन संचारित रोग, प्रजनन पथ संक्रमण एवं सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया है। समूह सखी सिशावती देवी ने कहा कि वेलस्पन कंपनी का कार्य अत्यंत सराहनीय है। उनके सहयोग से कई महिलाओं को रोजगार से जुडऩे और समूह के माध्यम से सशक्त बनाने का मौका मिला । ग्राम प्रधान संतोष ने सभी सेवा प्रदाताओं के साथ मिलकर सरकारी योजनाओं पर चर्चा की और कहा कि गांव के विकास में हर संभव सहयोग किया जाएगा। पूजा भारती ने कहा कि यदि गांव की महिलाएं और किशोरियां जागरूक होंगी, तो आने वाली पीढ़ी भी जागरूक बनेगी। महिलाएं अपने मुद्दों पर खुलकर बात करने में सक्षम होंगी, जिससे न केवल गांव और जिला बल्कि पूरा देश विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

