जौनपुर 11 नवंबर (आरएनएस )। दिल्ली में सोमवार की रात को हुए कार विस्फोट के बाद पुलिस ने पूरी रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। जफराबाद थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल मय फोर्स जफराबाद स्टेशन पर पहुंचे।वहां पर रुकने वाली ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया।कुछ लोगों से पूछताछ भी किया।स्टेशन के सभी प्लेटफार्मो पर लगायी गयी कुर्सियों के नीचे व प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ किया।थानाध्यक्ष ने मौजूद लोगों से कहा कि किसी प्रकार के संदिग्ध सामान की जानकारी पुलिस को दें।कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़े तो उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए रखते हुए पुलिस को तुरन्त सूचना दें।स्टेशन के अलावा पुलिस ने वाराणसी लखनऊ राजमार्ग पर भी जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया।वहां पर भी वाहनों के डिग्गी की तलाशी ली गयी।चालक से पूछताछ किया गया।कागजात आदि देखकर उन्हें जाने दिया गया।यह कार्य सुबह तक चलाया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

