जौनपुर 11 नवंबर (आरएनएस )। सरपतहां थाना क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने मंगलवार को अपहरण से संबंधित मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र स्थित देनुआ गांव निवासी अभियुक्त सूरज गुप्ता पुत्र रामकिशोर गुप्ता को पिपरौल मोड़ से सुबह करीब 6रू05 बजे दबोच लिया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सरपतहाँ पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह,उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह तथा हेड कांस्टेबल महफूज हाशमी शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

