—- शासन द्वारा सुझाव हेतु अंतिम तिथि 15 नवम्बर तक बढ़ाई गई।
कुशीनगर, 11 नवम्बर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2047 तक राज्य को विकसित उत्तर प्रदेश के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से “विकसित उत्तर प्रदेश ञ्च2047” अभियान संचालित किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत प्रदेश के नागरिकों से शासन द्वारा विभिन्न विकास क्षेत्रों में रचनात्मक एवं व्यवहारिक सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। जिससे प्रदेश के सर्वांगीण विकास का ठोस खाका तैयार किया जा सके।
उक्त जानकारी जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने देते हुए बताया कि इस अभियान का शुभारंभ बीते 05 सितम्बर से किया गया था। जो 31 अक्टूबर तक संचालित होना था। शासन ने अब इस अभियान की अवधि बढ़ाते हुए नागरिकों से आगामी 15 नवम्बर तक सुझाव प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया गया है। जिलाधिकारी ने नागरिकों, शिक्षाविदों, विशेषज्ञों, उद्यमियों, युवाओं एवं समाज के प्रत्येक वर्ग से अनुरोध किया है कि वे अपने सुझाव विकसित उत्तर प्रदेश ञ्च2047 पोर्टल द्धह्लह्लश्चह्य://ह्यड्डद्वड्डह्म्ह्लद्धह्वह्लह्लड्डह्म्श्चह्म्ड्डस्रद्गह्यद्ध.ह्वश्च.द्दश1.द्बठ्ठ पर ऑनलाइन दर्ज करें। सुझाव शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, अवसंरचना, पर्यावरण, ऊर्जा, महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन एवं सामाजिक न्याय जैसे विविध विषयों से संबंधित हो सकते हैं। यह पहल प्रदेश सरकार की दूरदर्शी सोच को मूर्त रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिससे प्रदेश को वर्ष 2047 तक “समर्थ, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के रूप में विकसित किया जा सकेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

