कुशीनगर, 11 नवम्बर (आरएनएस)। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी वि0 क0 आलोक सक्सेना (अप्रा0) ने बताया कि जनपद के पूर्व सैनिकों, उनके विधवाओं तथा उनके आश्रितों की समस्याओं के निस्तारण हेतु 14 नवम्बर 2025 को अपराह्न 1:30 बजे सैनिक बंधु की बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में यह बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न होगी। विंग कमांडर ने बताया कि यदि किसी पूर्व सैनिक अथवा उनके परिवार को किसी प्रकार की पारिवारिक समस्या, भूमि विवाद या अन्य प्रशासनिक कठिनाई हो, तो वे अपने आवेदन 13 नवम्बर तक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में जमा कर सकते हैं ताकि उनके प्रकरणों पर बैठक में विचार किया जा सके। उन्होंने सभी पात्र व्यक्तियों से अपील किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

