कुशीनगर, 11 नवम्बर (आरएनएस)। जनपद के सखवनिया स्थित महात्मा गांधी इंटर कालेज परिसर में चार दिवसीय बंशराज सिंह स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय विधायक पी एन पाठक ने किया।
महात्मा गांधी इंटर कॉलेज व कन्या कस्तूरबा हाई स्कूल के संस्थापक रहे बाबू बंशराज सिंह के नाम पर पूर्व की भांति उनके जन्मदिन के अवसर पर इस वर्ष भी आज 11 नवंबर से फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि विधायक पीएम पाठक ने मार्च पास्ट का सलामी लिया तथा फुटबॉल को किक मार कर मैच का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवनिया व टाउन क्लब तमकुही के बीच खेला गया। मध्यांतर तक दोनों टीमों से किसी ने गोल करने में कामयाब नहीं हुए मध्यांतर के बाद तमकुही की टीम ने एक गोल बढ़त बना कर विजयी रहा। विधायक पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि खिलाड़ी को खेल भावना से खेल को खेलना चाहिए। अनुशासित खिलाड़ी ही आगे बढ़ता है। जिस टीम में अनुशासन और एकता रहता है। वही टीम विजई होता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमर बहादुर ने आए हुए अतिथियों को माला पहना, अंग वस्त्र से सम्मानित किया। खेल सचिव नवनाथ दुबे ने खिलाडिय़ों सहित सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। मैच में निर्णायक की भूमिका हीरा प्रसाद गुप्ता, प्रभात मिश्रा और रहमतुल्लाह ने निभाया। संचालन अंशुमान पांडेय व विजय शुक्ला ने किया। इस अवसर पर आनंद मोहन सिंह, ज्ञान सिंह, समसुल हक, नेसार खान, फैयाज खान, महेश मिश्रा, आनंद लाल श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, शशिभूषण मिश्रा, विक्कू प्रसाद, पंकज श्रीवास्तव सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

