मेरठ 11 नवंबर (आरएनएस )। वैक्टेश्वरा वल्र्ड स्कूल दिल्ली बाईपास स्थित शाखा में वार्षिक उत्सव ‘कला महोत्सव (संगम कला व कौशल का) का उत्साह से भरपूर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित मुख्य अतिथि कर्नल डॉ0 संजय सिन्हा, (शिक्षा प्रमुख जे0के0 सीमेंट), डॉ0 कृष्ण कांत दवे (वाइस चांसलर श्री वैक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी) तथा विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ0 अंजुल गिरि जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमति संजया वालिया जी ने उपस्थित मुख्य अतिथि तथा अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस वर्ष वार्षिक उत्सव ‘कला महोत्सवÓ का आयोजन बच्चों के पंचकोष विकास को केंद्रित करते हुए किया गया है। हृश्वक्क और हृष्टस्न में शिक्षा के माध्यम से बच्चों का शारीरिक, मानसिक, प्राणिक, बौद्धिक तथा आध्यात्मिक पाँचों स्तरों का विकास करना अनिवार्य है।
इसी क्रम में कला महोत्सवÓ का आयोजन इन पाँच विधाओं के विकास को ध्यान में रखकर किया गया है। हमारे विद्यालय के बच्चों ने इन विधाओं को प्रस्तुत करने के लिए प्रदर्शनी लगाई जिसमें बच्चों ने अध्यापकगण के साथ मिलकर बनाई गई भिन्न-भिन्न वस्तुओं (पेपर बैग, स्टोन पेंटिंग, वरली आर्ट पेंटिंग, ग्लास पेंटिंग, फ्लावर मेंकिंग, मेंहदी आर्ट व ज्वैलरी मेंकिंग) को प्रस्तुत किया। जिसकी सभी अभिभावकों तथा अतिथिगण ने खूब सराहना की तथा साथ ही साथ विद्यालय के बच्चों द्वारा स्केटिंग, मार्शल आर्ट, नृत्य, गायन तथा स्कूल बैंड का शानदार प्रदर्शन किया गया।
बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए नृत्य व गायन की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के रूप् में 7100, 5100 तथा 3100 रुपये की नकद राशि दी गई। नृत्य व गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान.. ..द्वितीय स्थान.. …तृतीय स्थान. ने प्राप्त किया।
उपस्थित मुख्य अतिथि डॉ0 संजय सिन्हा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देते हुए सभी बच्चों को अपने प्रेरणादायक शब्दों से जीवन शैली में परिवर्तन लाने की सलाह दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

