मेरठ 12 नवंबर (आरएनएस )। मुंडाली थाना क्षेत्र में हुई सरताज की हत्या के मामले में परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों से सेटिंग कर अब तक किसी की भी गिरफ्तारी न करने का आरोप लगाया है। बुधवार को सरताज के परिजनों ने कप्तान ऑफिस पर हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
मुंडाली के जसोरा गांव का रहने वाला वकील अपने परिवार के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचा। वकील ने आरोप लगाया कि गांव के रहने वाले रोहिल, खुर्रम, फरहीन, फरीद, फिरोज और वकार आदि एक महीने पहले उसके भाई सरताज को घर से बुलाकर ले गए थे। जिसके बाद सरताज की लाश हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र में शरीफपुर में बरामद हुई थी। घटना के बाद कई आरोपियों के खिलाफ मुंडाली थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया।
आरोप है कि एक क्षेत्रीय अधिकारी के दबाव में पुलिस ने अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी गांव में घूम-घूम कर अन्य परिजनों की भी हत्या की धमकी दे रहे हैं। जिसके चलते पूरा परिवार दहशत में है। पीडि़तों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। जिस पर अधिकारियों ने जांच और कार्यवाही के आदेश दिए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

