= केशव सल्होत्रा =
जगदलपुर, 12 नवंबर (आरएनएस)। पूर्व विधायक, संसदीय सचिव रेखचंद जैन बस्तर संभाग सहकारी समिति कर्मचारी संघ द्वारा क़ृषि ऊपज मंडी प्रांगण में अपनी चार सूत्री मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन में बैठे कर्मचारियों की मांगो का धरना स्थल पर पहुंच कर समर्थन किया , पर्व विधायक ने कहा सहकारी समिति कर्मचारी संघ की मांग जायज है, सहकारी समिति शासन की महत्वपूर्ण कड़ी है जो की धान खरीदी में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है, 15 नवम्बर से धान खरीदी प्राम्भ होने वाली है कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है, शासन को इनकी मांगो पर गभीरता पूर्वक विचार कर समाधान करना चाहिए इस अवसर पर हेमू उपाध्याय, अमर नाथ सिंह, विजय सिंह, कुलदीप सिंह भदौरिया उपस्थित रहे।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी
(जगदलपुर) सहकारी समिति कर्मचारी संघ की जायज मांगों का समाधान करें सरकार – रेखचंद जैन
धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक जैन

