कुशीनगर, 12 नवम्बर (आरएनएस)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पडरौना के प्रधानाचार्य आलोक कुमार मौर्य ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पडरौना में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन आज किया गया। मेले में 32 अभ्यर्थियों का चयन किया है।
उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले का आयोजन त्रद्गठ्ठह्वह्य क्कश2द्गह्म् ढ्ढठ्ठद्घह्म्ड्डह्यह्लह्म्ह्वष्ह्लह्वह्म्द्गह्य रुद्बद्वद्बह्लद्गस्र, गोरखपुर के सहयोग से किया गया। जिसमें विभिन्न पदों हेतु कुल 55 अभ्यर्थियों ने सहभागिता की।
साक्षात्कार प्रक्रिया के उपरांत 32 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों पर किया गया। इस अवसर पर रोजगार मेला प्रभारी मुकुल कुमार, रंजीत कुमार, समर बहादुर पाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

