कुशीनगर, 12 नवम्बर (आरएनएस)। जागरूकता चौपाल कार्यक्रम आयोजित किये जाने के क्रम में जनपद के आर्दश उच्चतर प्रथमिक विद्यालय रूदवलिया कसया में हब फार इम्पावरमेन्ट ऑफ वूमेन टीम के डिस्ट्रिक्ट मिशन कोआर्डिनेटर नलिन सिंह द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी लाभकारी योजनाओं यथा निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्प लाइन, दत्तक ग्रहण इकाई आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा श्रीमती बन्दना कुशवाहा जेण्डर स्पेशलिस्ट द्वारा प्रदेश में संचालित सभी हेल्पलाईन नम्बर जैसे-चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, वन स्टाप सेन्टर 181, महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090, 112, 108, 102 के बारे में भी विस्तृत जानकारी देते हुए इसके उपयोगिता के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के दौरान पम्पलेट वितरित की गयी।इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से श्रीमति प्रीति सिंह एवं शशिकला कुशवाहा विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामकुवर प्रसाद, सहायक अध्यापक सुनिल कुमार त्रिपाठी, मनोज कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, सुनैना मिश्रा, प्रविन जहॉ, पुलिस विभाग से उप निरीक्षक, नरसिंह ओझा, कान्टेबल रिता कुमारी एवं श्याम सुन्दर राम के साथ सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहीे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में नलिन सिंह, डिस्ट्रिक्ट मिशन कोआर्डिनेटर द्वारा पौधरोपण भी किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

