—– जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम तरया लच्छीराम में तीन दिवसीय पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ और शायंकाल कथा का आयोजन।
कुशीनगर, 12 नवम्बर (आरएनएस)। जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम तरया लच्छीराम में आज से शुरू हो रहें पंच कुंडी नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा की शुरुआत दुर्गा मंदिर परिसर से हुआ। मंदिर से निकल कर कलश यात्रा ढोल नगाड़े एवं भगवान भोलेनाथ के जयकार करते हुए पूरे ग्राम सभा की परिक्रमा करने व बगल के ग्राम हफुआ जीवन में शिव सागर पोखरा पहुँच भगवान शिव पार्वती व प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना करते हुए पुन: यज्ञ स्थल पर आकर समाप्त हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से आयोजन मंडल के बैजनाथ मिश्रा, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, गुड्डू लाल, राकेश श्रीवास्तव, मुकुंद प्रसाद गोड, बृज बिहारी श्रीवास्तव, मोतिलाल, सुबास गुप्ता, भोला मिश्रा, पूर्व प्रधान डा सुबोध श्रीवास्तव, विवेक सहित गायत्री पीठ शांति कुंज हरिद्वार से आए कथा वाचक धनन्जय शास्त्री मौजूद रहे। आयोजक मंडल के सदस्यों ने कहा कि शायं 6 बजे से प्रज्ञा पुराण की कथा आयोजित है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

