—– नयी दिशा और एनएसएस के तत्वावधान में बी.पी.जी. कॉलेज कुशीनगर में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन।
कुशीनगर, 12 नवम्बर (आरएनएस)। बौद्ध धर्मगुरु भदन्त ज्ञानेश्वर महास्थविर की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप बुधवार को बुद्ध पी.जी. कॉलेज, कुशीनगर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान कुशीनगर एवं कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
शिविर में रक्तवीरों ने रक्तदान के माध्यम से भंते के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। साथ ही उन्होंने जिला चिकित्सालय में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में योगदान देकर मानवता की सेवा का संदेश दिया। इन रक्तवीरों में प्राचार्य प्रो0 विनोद मोहन मिश्र, पूर्व प्राचार्य प्रो0 अमृतांशु शुक्ल, प्रो0 गौरव तिवारी, प्रो0 वीरेंद्र कुमार, डॉ0 निगम मौर्य, अर्चना गिरी, अनुराधा पटेल, विनीत कुमार शुक्ल, विवेक चंद्र, डाली राव, साधना चौहान, डॉ0 सुबोध गौतम, सीए अंजनी नंदन सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, अफजल अली, नागेंद्र सिंह, संजीव सिंह, सोनाली गौड़ तथा संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र सहित कुल 19 रक्तवीर शामिल रहे। इसके अतिरिक्त 60 विद्यार्थियों ने अपना रक्त समूह परीक्षण कराया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं डोनर कार्ड देकर सम्मानित किया गया। शिविर का उद्घाटन प्राचार्य प्रो0 विनोद मोहन मिश्र ने फीता काटकर किया। रक्त संग्रह का कार्य कुशीनगर एवं गोरखपुर के सरकारी ब्लड बैंक टीमों द्वारा संपन्न हुआ। जिनमें डा0 सिद्धार्थ सिंह, एजाज अहमद, अश्वनी मणि त्रिपाठी, हृदयेश यादव, राकेश मिश्र, दिलीप उपाध्याय, नीतीश कुमार एवं सुरेंद्र यादव शामिल रहे। कार्यक्रम के समापन पर नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान की अध्यक्ष प्रो0 सीमा त्रिपाठी एवं प्राचार्य प्रो0 विनोद मोहन मिश्र ने सभी रक्तवीरों, सहयोगी टीमों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर नयी दिशा के उपाध्यक्ष इंद्र कुमार मिश्र, भंते डॉ0 नंद रतन, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ0 सौरभ द्विवेदी, प्रो0 रामभूषण मिश्र, डॉ0 रेखा तिवारी, डॉ0 विशेषता मिश्रा, डॉ0 रीना मालवीय, डॉ0 सत्य प्रकाश, त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव, अनुपम पाठक, दिनेश तिवारी, सत्यजीत सिंह, राजू जायसवाल, राज किशोर, हलचल, संजय कुमार, भीम कुमार सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

