लखनऊ 12 नवंबर (आरएनएस )। राजधानी के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के मदारीपुर इलाके में बुधवार की सुबह एक व्यक्ति द्वारा आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी।थाना बख्शी का तालाब पुलिस के अनुसार, आज दिनांक 12 नवंबर 2025 को सुबह लगभग 8:50 बजे कॉलर रामऔतार द्वारा सूचना दी गई कि ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पुत्र जगदीश सिंह, निवासी ग्राम रामपुर देवरई, थाना बीकेटी, लखनऊ, उम्र करीब 40 वर्ष ने मदारीपुर स्थित दुर्गा मंदिर के पास आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।मौके पर पहुंचकर पुलिस ने परिजनों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट टीम को भी मौके पर बुलाया गया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से भी जानकारी एकत्र की है ताकि आत्महत्या के पीछे की संभावित वजहों का पता लगाया जा सके।फिलहाल पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

