चित्रकूट 12 नवंबर (आरएनएस)। थाना सरधुआ अन्तर्गत ग्राम अरछा बरेठी के इंगुईहा पुरवा निवासी केतकी देवी उम्र 30 वर्ष पत्नी बब्बू की ठंड लगने से मौत हो गई है। मृतका के पति बब्बू ने बताया कि उसकी पत्नी और वह सुबह 5 बजे धान की फसल काटने अपने खेत में गये थे। खेत में पानी भी भरा था धान काटते वक्त कांपने लगी फिर उसे घर लाये घरेलू नुस्खा के माध्यम से इलाज किया जिसके बाद उल्टी टटी होने लगी तो वह घबडा गये और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहाडी ले गये वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहंा पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के एक लड़की दो लड़के हैं। थानाध्यक्ष सरधुवा रामसिंह ने बताया कि इस मामले की जानकारी उन्हें मिली है। सुबह पंचनामा भरने के बाद पीएम की कार्यवाही कराई जायेगी। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि महिला किसान केतकी की मौत कैसे हुई।
उधर इस घटना से परिवार में हाहाकार मच गया। पूरे गांव में शोक छा गया। मृतका के छोटे-छोटे बच्चे और पारिवारिकजन रोते विलखते रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

