प्रयागराज 12 नवंबर (आरएनएस)। प्रयागराज जंक्शन पर ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल के बैनर तले ट्रेन मैनेजरों ने प्रयागराज जंक्शन पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
उनका कहना था कि ट्रेन मैनेजरों का लाइन बॉक्स के अनुसार संचालन किया जाए। रिक्त पदों को शीघ्र भरने, रेलवे बोर्ड के सेफ्टी निदेशालय की शक्तियों को बहाल करने का मुद्दा उठाया। केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियमों की वैधता को रद्द करने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। यह देशव्यापी प्रदर्शन देश के कई बड़े रेलवे स्टेशनों पर किया जा रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

