डीएम ने सुंदरीकरण एवं सुसज्जीकरण के लिए प्लान बनाये जाने के दिए निर्देश
6 लेन ब्रिज एवं नवनिर्मित एसटीपी का किया निरीक्षण, सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
प्रयागराज 12 नवंबर (आरएनएस)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषिराज के साथ कलश चौराहे के सुंदरीकरण एवं सुसज्जीकरण की योजना बनाये जाने, वहां पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर लैण्ड स्कैपिंग कराये जाने एवं रोड के किनारे वेण्डिंग जोन के रूप में विकसित किए जाने के दृष्टिगत कलश चौराहे एवं निर्माणाधीन 6 लेन ब्रिज व एसटीपी का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रयागराज विकास प्राधिकरण को कलश चौराहें को जनपद के ग्रैण्ड इंट्री प्वाइंट के रूप में डेवलप किए जाने एवं उसके सुंदरीकरण एवं सुसज्जीकरण के लिए उनसे प्लान बनाये जाने के लिए कहा है। उन्होंने चौराहें के पास के अतिक्रमण को हटाकर लैण्ड स्कैपिंग कराये जाने एवं नगर निगम को सड़क के किनारे खाली स्थान को वेण्डिंग जोन के रूप में विकसित किए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है।
इसके पूर्व जिलाधिकारी ने कलश चौराहे से प्रारम्भ हो रहे 6 लेन ब्रिज का निरीक्षण करते हुए कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने कलश चौराहे के पास नवनिर्मित एसटीपी का निरीक्षण करते हुए सिंचाई विभाग, जल निगम, पॉल्यूशन डिपार्टमेंट एवं अन्य सम्बंधित विभागों का संयुक्त निरीक्षण कर कार्य का निरीक्षण कराये जाने एवं निरीक्षण में पायी जाने वाली कमियों को सही कराते हुए हैण्डओवर की कार्यवाही कराये जाने के लिए कहा है।
बाक्स
निर्माणाधीन इनर रिंग रोड के प्रथम चरण के पैकेज-2 एवं पैकेज-3 के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण==
प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री ऋषिराज के साथ निर्माणाधीन इनर रिंग रोड के प्रथम चरण के पैकेज-2 एवं पैकेज-3 के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के द्वारा रिंग रोड के सहसों में एनएच-2 जंक्शन से गंगा नदी पर बन रहे 6 लेन ब्रिज तक का निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर (टेक्निकल) से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी लिए जाने पर बताया गया कि यह हिस्सा प्रयागराज इनर रिंगरोड के प्रथम चरण में पैकेज-3 के अन्तर्गत आता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

