आजमगढ़ 12 नवम्बर(आर एन एस)जि़ले में दो नगर पंचायतों की गौशालाओं का आकस्मिक निरीक्षण प्रशासनिक अफसरों ने किया, और नज़ारा दोनों जगह बिल्कुल अलग रहा।अजमतगढ़ नगर पंचायत में पहुंचे एसडीएम बुढऩपुर अभय राज पाण्डेय* ने जब चारा घर, भूसा घर और गौशाला परिसर का निरीक्षण किया तो साफ-सफाई और व्यवस्थाएं देखकर संतुष्ट नजऱ आए। उन्होंने मौके पर कहा कि नगर पंचायत ने गौशाला की व्यवस्था उदाहरणीय ढंग से संभाल रखी है, और उनकी खुले मंच से सराहना भी की।वहीं, जीयनपुर नगर पंचायत की गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे सगड़ी न्यायिक एसडीएम संत रंजन श्रीवास्तव* को वहां कुछ कार्य अधूरे मिले। निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाएं देखकर उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन को कड़ी हिदायत दी और कहा कि गौशाला की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।दो निरीक्षणों के इस फर्क ने साफ कर दिया, जहां ईमानदारी से काम हुआ, वहां सराहना मिली; और जहां कोताही रही, वहां चेतावनी सुननी पड़ी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

