कोंडागांव,13 नवम्बर(आरएनएस)। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 13 नवम्बर 2025 को शासकीय हाई स्कूल, चलका विकासखंड कोंडागांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।यह कार्यक्रम राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉ. आर. के. चन्द्रवंशी, जिला नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, डॉ. सोनल ध्रुव तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक (रा.स्वा.मि.) डॉ. भावना महलवार के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में साइकेट्रिक श्री दिव्यांशु चौधरी एवं प्रभारी सोशल वर्कर वीरेंद्र केला द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को तंबाकू मुक्त युवा 3.0 एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि तंबाकू सेवन से शरीर पर गंभीर दुष्प्रभाव होते हैं जैसे मुंह, गले, फेफड़े और आंत का कैंसर, पाचन संबंधी विकार, आंखों की रोशनी में कमी तथा हड्डियों का कमजोर होना। सत्र के दौरान विद्यार्थियों को एक्टिव स्मोकिंग एवं पैसिव स्मोकिंग के हानिकारक प्रभावों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य, तनाव, अवसाद, एंजाइटी जैसे विषयों पर चर्चा की गई और लाइफ स्किल प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से विभिन्न गतिविधियाँ कराई गईं। कार्यक्रम में कोटपा अधिनियम 2003 (ष्टह्रञ्जक्क्र ्रष्ह्ल 2003) की जानकारी साझा करते हुए विद्यालय मेंतंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान बोर्ड लगाने का आग्रह विद्यालय प्राचार्य से किया गया।
०००

