०एकता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
गरियाबंद,11 जुलाई (आरएनएस) । लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के गौरवशाली अवसर पर गरियाबंद पुलिस द्वारा एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल की गई। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत संचालित 16 स्कूलों में स्कूली बच्चों के साथ मिलकर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भावी पीढ़ी को राष्ट्रीय एकता के सूत्र में पिरोने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।एकता और पर्यावरण का संगम कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को सरदार पटेल के अखंड भारत के सपने और उनकी राष्ट्रीय एकता की भावना से अवगत कराया। बच्चों को समझाया गया कि जिस तरह देश को एकजुट रखना जरूरी है, उसी तरह धरती को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण का संरक्षण भी अनिवार्य है।पुलिस टीम द्वारा थाना पाण्डुका शासकीय उच्च. मा.
विद्यालय अतरमरा, शासकीय उच्च. मा. विद्यालय मुरमुरा, थाना गरियाबंद प्र.शाला.छिंदौला, थाना राजिम पूर्व माध्य. शाला कोमा एवं आयुष्मान स्वास्थय केन्द्र ,थाना पीपरछेड़ी हाई स्कूल महुआभाठा, रूवाड़, थाना फिंगेष्वर प्रा.शाला पुरैना, प्रा.शाला गदहीडीह, हाई स्कूल भसेरा, हाई स्कूल सिरीकला, पूर्व माध्यम. शाला बिनोरी, प्र.शाला फुलकरा, प्र.शाला रोबा, थाना छुरा सरस्वती षिषु मंदिर के स्कूली बच्चों को थाना भ्रमण एवं वृक्षारोपड़ करायाच्चों ने ली जिम्मेदारी रोपण के साथ ही स्कूली बच्चों को पौधों की सुरक्षा और उनके बड़े होने तक नियमित देखरेख करने का संकल्प दिलाया गया। बच्चों ने इस अभियान में बेहद उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
०००


