Author: tarun sardar
0-रिटेंशन स्कीम के आवास के किराए में वृद्धि, कार्मिकों के मिनिमम वेज,टाउनशिप मार्केट के लीज नवीनीकरण,सेक्टर 9 हॉस्पिटल के निजीकरण, हाउस फॉर ऑल स्कीम,के मुद्दे पर आंदोलन 0-विरोध प्रदर्शन के दौरान रखेंगे 2 दिवसीय उपवास भिलाई,15 दिसंबर (आरएनएस)। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव सेल बीएसपी प्रबंधन के जन विरोधी निर्णय के खिलाफ गांधी वादी तरीक़े से विरोध प्रदर्शन करेंगे। विधायक ने 20 दिसंबर और 21 दिसंबर को 2 दिवसीय उपवास रखेंगे।विधायक यादव सिविक सेंटर भिलाई चौक पर सुबह 10 बजे से हड़ताल पर बैठेंगे और 2 दिवसीय उपवास रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। विधायक यादव का कहना है कि सेल -…
भिलाई,15 दिसंबर (आरएनएस)। भारत के विभिन्न राज्यों में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन, विचारों और देशभक्ति पर आधारित लाइट एंड साउंड शो को दो भाषाओं में प्रस्तुत करने वाले कलाकार (श्री बेनु नाग, भिलाई) अब तक 70 से अधिक सफल प्रस्तुतियाँ दे चुके हैं। दिनांक 11 दिसंबर 2025 को माँ शारदा देवी जयंती के पावन अवसर पर, रामकृष्ण मठ, मुनीगुड़ा (ओडिशा) में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित समारोह में उन्हें उनके उत्कृष्ट सांस्कृतिक योगदान हेतु विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर शो के निर्देशक श्री सुप्रियो सेन और उनके साथी कलाकार सुश्री कृतिका श्रीमति सोनिया नायडू साथ में रहे।…
