Login
Author: tarun sardar
# राष्ट्रीय मान्यता और कल्याणकारी उपायों की मांग की नई दिल्ली, 29 नवंबर (आरएनएस)। “हैलो बंजारा – चलो दिल्ली / दिल्ली आओ बंजारा – बजाओ नंगड़ा” अभियान का राष्ट्रीय पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व बंजारा भारत और हाल ही में स्थापित अखिल भारतीय बंजारा महा सेवा संघ ने किया। इस अवसर पर पूरे भारत से बंजारा समुदाय के प्रतिनिधि एकत्रित हुए, ताकि लंबे समय से चली आ रही सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों को उजागर किया जा सके और भारत सरकार के सामने एक साझा मांग पत्र प्रस्तुत किया जा सके। पूर्व सांसद व ‘बंजारा भारत’ संगठन के…
नईदिल्ली,29 नवंबर (आरएनएस)। दुनिया की दिग्गज विमानन कंपनी एयरबस ने अपनी ए320 सीरीज के कई विमानों को तकनीकी खामी के बाद वापस बुलाया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने खुलासा किया है कि भारतीय एयरलाइनों द्वारा संचालित ए320 सीरीज के 338 विमानों को इस सॉफ्टवेयर अपग्रेड की आवश्यकता है। डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार, प्रभावित बेड़े के आधे से ज्यादा विमानों में यह अपडेट लागू किया गया है। ये विमान इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा संचालित हैं। एयरबस ने शुक्रवार को चेतावनी दी है कि तीव्र सौर विकिरण बड़ी संख्या में ए320 सीरीज के विमानों में उड़ान…
नई दिल्ली,29 नवंबर (आरएनएस)। एक दिसंबर यानी सोमवार से शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक होगी. इस बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि बैठक में सभी पार्टियों की बात सरकार सुनेगी. रिजिजू ने कहा कि जहां तक संसदीय शिष्टाचार का जिक्र करने वाले बुलेटिन की बात है तो हर सदस्य को इसके बारे में जानकारी है. उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान दोनों ही सदनों के सदस्यों से मिलेंगे. बताया जाता है कि सरकार लोकसभा और राज्यसभा के कामकाज को ठीक ढंग से चलाने को लेकर…
नईदिल्ली,29 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास आई20 कार में हुए विस्फोट की जांच में जुटी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) ने अल फलाह विश्वविद्यालय में शाहीन सईद के कमरा नंबर 22 से 18 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। सईद दिल्ली विस्फोट के आरोपियों में से एक है, जिसमें 15 लोग मारे गए थे। एनआईए की टीम सईद को विश्वविद्यालय में कई जगहों पर ले गई थी। इस दौरान उसके कमरे की जांच में यह नकदी मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, एनआईए सूत्रों ने बताया कि नकदी एक प्लास्टिक बैग में लिपटी हुई और अलमारी में…
वरीय आईपीएस अधिकारी ने किया यूपीएससी के खिलाफ मामला कोलकाता,29 नवंबर (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक के रूप में नियुक्ति में भेदभाव के आरोप से हड़कंप मच गया है। बंगाल के वरीय आईपीएस राजेश का दावा है कि वरीयता के हिसाब से उनका नाम टॉप तीन में होना चाहिए था। हालांकि, यूपीएससी का तर्क है कि जब लिस्ट भेजी गई थी, तब उनका सर्विस पीरियड 6 महीने से ज़्यादा था। राजेश कुमार ने सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल में केस किया है। उन्होंने सवाल उठाए हैं कि इस राज्य में डीजी की नियुक्ति के लिए उनके नाम पर विचार क्यों नहीं…
अयोध्या, 29 नवम्बर (आरएनएस)। इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड (“इंदिरा आईवीएफ”) ने अयोध्या में अपने नवीनतम फर्टिलिटी क्लिनिक का शुभारंभ किया है। यह शुरूआत उत्तर प्रदेश में रिप्रोडक्टिव हेल्थ केयर सेवाओं की पहुंच को अधिक बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। नया सेंटर फर्स्ट फ्लोर, मुकुट कॉम्प्लेक्स, रिकाबगंज, डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के पास, फैजाबाद, अयोध्या में शुरू किया गया है और इसका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों और दंपतियों को विश्वसनीय एवं सुलभ फर्टिलिटी केयर उपलब्ध करवाना है। शुभारंभ के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अतिथियों और क्लिनिक से जुड़े पदाधिकारियों ने इस सेंटर के बारे में विस्तृत जानकारी दी।…
0-स्वर्गीय रामविलास पासवान की विचारधारा और संगठन की एकता को 25वें स्थापना दिवस पर सम्मानित किया गया नई दिल्ली , 29 नवंबर (आरएनएस)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने आज 71, नॉर्थ एवेन्यू स्थित अपने मुख्यालय में 25वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय रामविलास पासवान जी को पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों, सामाजिक न्याय के प्रति उनकी सोच और समाज सेवा के संकल्प को याद किया। राष्ट्रीय ऑर्गेनाइजेशन जनरल सेक्रेटरी द्य अब्दुल खालिद ने कहा कि रामविलास पासवान द्य हमेशा गरीबों, पिछड़ों और वंचितों की आवाज रहे। उन्होंने कहा कि पार्टी उनके…
नई दिल्ली,29 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने लालकिला ब्लास्ट मामले के चार आरोपियों की एनआईए हिरासत सात दिनों के लिए और बढ़ा दिया. चारों आरोपियों की एनआईए हिरासत शनिवार को खत्म हो रही थी, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था. 20 नवंबर को कोर्ट ने चारो को आज तक की एनआईए हिरासत में भेजा था. कोर्ट ने जिन आरोपियों की एनआईए हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया, उनमें पुलवामा के डॉ मुजम्मिल शकील गनई, जम्मू-कश्मीर के डॉ आदिल अहमद रतहर, लखनऊ के डॉ शाहीन सईद और जम्मू-कश्मीर के मुफ्ती इरफान वागे शामिल हैं. इसके पहले…
नई दिल्ली,29 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई की एनआईए हिरासत सात दिनों के लिए बढ़ा दिया है. एडिशनल सेशंस जज प्रशांत शर्मा ने अनमोल बिश्नोई की एनआईए हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया. आज अनमोल बिश्नोई की एनआईए हिरासत खत्म हो रही थी जिसके बाद एनआईए ने उसे कोर्ट में पेश किया था. एनआईए की ओर से पेश वकील राहुल त्यागी ने अनमोल बिश्नोई की हिरासत बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि उससे अभी और पूछताछ करने की जरुरत है ताकि कुछ और खुलासा हो सके. उसके बाद कोर्ट ने…
0-चैतन्यानन्द सरस्वती है मुख्य आरोपी नई दिल्ली,29 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने एक निजी कॉलेज की छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में तीन आरोपियों को जमानत दे दी है. स्वामी चैतन्यानन्द इस मामले में मुख्य आरोपी हैं. जुडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास अनिमेष कुमार ने तीनों आरोपियों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया. कोर्ट ने तीनों आरोपियों को बीस-बीस हजार रुपये के मुचलके पर जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया. कोर्ट ने जिन आरोपियों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया उनमें श्वेता, भावना और काजल शामिल हैं. कोर्ट ने इस…
