Author: tarun sardar

उत्तरकाशी,22 नवंबर (आरएनएस)। नगर पालिका द्वारा बड़कोट में आगामी 27 नवंबर से 3 दिसम्बर तक होने वाले रवांई शरदोत्सव एवं विकास मेले के कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। मेले में जहां विभिन्न आकर्षक मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत पहले ही दिन से धमाकेदार शुरुआत होने जा रही है। बड़कोट नगर पालिका द्वारा मेले के तय कार्यक्रम के अनुसार 27 नवंबर को मेले का विधिवत शुभारंभ होगा तथा सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रमों के तहत पहले दिन उत्तरखंड के प्रसिद्ध जागर गायक प्रीतम भरतवाण की धमाकेदार प्रस्तुति होगी। 28 नवंबर को लोक गायक अरुण जस्ता, मनोज सागर…

Read More

कोटद्वार,22 नवंबर (आरएनएस)। विकास खंड कोट के ग्रामीणों ने विकास खंड के तैड़ी – बसन्तपुर- बिणंग -क्वालास्यार व बसंतपुर -नवाड़ी-पैडुल-भण्डालू मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग की है। कहा कि शासन प्रशासन से पत्राचार के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इस संबध में शुक्रवार को कोटद्वार दौरे पर आए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को सौंपे ज्ञापन में स्थानीय ग्रामीण बलवान सिंह रावत, मनोज सिंह रावत, गबर सिंह नेगी व मनमोहन सिंह आदि ने कहा है कि आठ से दस किमी. लंबे इस मोटर मार्ग का बनने के बाद से डामरीकरण नहीं हो पाया है। इस…

Read More

कोटद्वार,22 नवंबर (आरएनएस)। दलित साहित्य अकादमी दिल्ली की ओर से पश्चिमी झंडीचौड़ के पार्षद सुखपाल शाह को डॉ. अंबेडकर विशिष्ट सेवा नेशनल अवार्ड-2025 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया जा रहा है। शनिवार को अकादमी के मंडलीय अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र लाल आर्य ने बताया कि यह सम्मान उन्हें 12 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले अकादमी के 41वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि व अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एसपी सुमनाक्षर द्वारा प्रदान किया जाएगा।

Read More

कोटद्वार,22 नवंबर (आरएनएस)। भाबर स्थित भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी के एन. एस. एस. व स्काउट गाइड के स्वयंसेवकों का दल स्काउट गाइड देहरादून के भोपालपानी स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित सात दिवसीय आपदा राहत जागरुकता अभियान प्रशिक्षण प्राप्त कर विवि लौट आया है। इस अवसर पर शनिवार को विवि में आयोजित कार्यक्रम में स्काउट प्रभारी व संयोजक शैलेश चमोली ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान स्वयं सेवकों को एन. एस. एस. व स्काउट का ध्येय, समाज में भूमिका, आपदाग्रस्त व्यक्तियों को तुरन्त राहत पहुंचाना, मेडिकल व बचाव की जानकारी, मलवे में फंसे लोगों का उपचार, राहत सामग्री की आपूर्ति आदि पर…

Read More

कोटद्वार,22 नवंबर (आरएनएस)। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह नेगी ने शनिवार को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय पहुंचकर गुलदार के हमले में गंभीर रूप से घायल पोखड़ा निवासी प्रभा देवी का हालचाल जाना। बतातें चलें कि 15 नवम्बर को ग्राम घण्डियाल, पट्टी तलाई, विकासखंड पोखड़ा निवासी प्रभा देवी, पत्नी नरेंद्र सिंह पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गई थी। फिलहाल उनका उपचार वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डॉ. सतीश कुमार की निगरानी में किया जा रहा है और उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। इस दौरान पूर्व स्वास्थ्य मंत्री…

Read More

ऋषिकेश,22 नवंबर (आरएनएस)। डोईवाला के नुन्नावाला वार्ड नंबर दो में भटके हुए एक दांत वाले हाथी के लगातार धमकने से ग्रामीणों की नींद उड़ गई है। हाथी पिछले कई दिनों से आबादी में घूम रहा है। सबसे अधिक खतरा आर्य नगर वाली रोड पर बना हुआ है, जहां से सैकड़ों लोग रात-दिन आते-जाते हैं। शनिवार को स्थानीय प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने लच्छीवाला वन क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपकर हाथी समेत अन्य वन्य जीवों की आवाजाही रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। सभासद सुरेश सैनी और जिला अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष रामकिशन ने कहा कि हाथी की वजह से…

Read More

ऋषिकेश,22 नवंबर (आरएनएस)। पेराई सत्र शुरू होने के साथ ही डोईवाला चीनी मिल में आसपास के सभी प्रमुख गन्ना तौल केंद्रों से गन्ने की आवक बढऩे लगी है। क्षेत्र के किसान सुबह से ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में गन्ना लादकर मिल में पहुंच रहे हैं। चीनी मिल प्रशासन के अनुसार इस बार तौल केंद्रों पर तकनीकी तैयारियां पहले ही कर ली गई थीं, जिसके चलते तौल प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के चल रही है। सभी तौल कांटों पर मशीनें सामान्य रूप से काम कर रही हैं और कर्मचारियों की व्यवस्था भी पूरी है। मिल प्रशासन ने बताया कि किसानों को तौल में…

Read More

ऋषिकेश,22 नवंबर (आरएनएस)। खैरीखुर्द को श्यामपुर की सीमा पर स्वेला नाले के ऊपर पुलिया निर्माण का विरोध तेज हो गया है। श्यामपुर के कुछ ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण पर आपत्ति जताते हुए पीडब्ल्यूडी के निर्माण कार्य को रोक दिया है। इससे नाराज खैरीखुर्द पंचायत की प्रधान ग्रामीणों के साथ तहसील पहुंची। उन्होंने जनहित में पुलिया निर्माण को जरूरी बताते हुए मामले में एसडीएम से कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत एक ज्ञापन भी एसडीएम को सौंपा है। शनिवार को ग्रामीणों के साथ प्रधान शकुंतला बिष्ट ने एसडीएम योगेश मेहरा को ज्ञापन दिया, जिसमें बताया कि श्यामपुर ग्राम पंचायत की…

Read More

ऋषिकेश,22 नवंबर (आरएनएस)। मौसम सर्द होने के बावजूद राफ्टिंग का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटकों की भीड़ मुनिकीरेती में छट नहीं रही है। वीकेंड पर भारी संख्या में आसपास के राज्यों से पर्यटक पहुंचे। सुबह से लेकर दोपहर तक वह राफ्टिंग के लिए कंपनियों के कार्यालयों में बुकिंग को डटे दिखे, तो दिनभर गंगा भी रंग-बिरंगी राफ्टों से पटी हुई नजर आईं। शनिवार सुबह से ही मुनिकीरेती में राफ्टिंग के लिए पर्यटकों का तांता लगना शुरू हुआ। दिल्ली, एनसीआर, यूपी, हरियाण आदि राज्यों से पर्यटक मुनिकीरेती और तपोवन में पहुंचे। भीड़भाड़ से क्षेत्र की सड़कें भी पैक दिखी, जिससे दिनभर…

Read More

ऋषिकेश,22 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षा संघ की बैठक शनिवार को बीआरसी डोईवाला में हुई। इस दौरान शिक्षकों ने विभिन्न समस्याओं को उठाया। उन्होंने सरकार से सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन और अन्य देयकों को अविलंब देने, पुरानी पेंशन बहाल करने सहित अन्य मांगें उठाईं। बीआरसी डोईवाला में उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षा संघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सागर ने की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन और अन्य देयकों (एरियर आदि) के भुगतान में अनावश्यक विलंब हो रहा है, जिसके कारण शिक्षकों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चयन…

Read More