Login
Author: tarun sardar
लालगंज, प्रतापगढ़,22 नवंबर (आरएनएस)। जिले के पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस पर शनिवार को लीलापुर थाने पर फरियादियों की समस्याओं को सुना। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शिकायतों पर सुनवाई करते हुए मातहतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होने समाधान दिवस के बाद अपराध रजिस्टर, मालखाना, आगन्तुक पंजीकरण, शस्त्र रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, सीसी टीएनएस से सम्बन्धित अभिलेखों एवं उसके रखरखाव का निरीक्षण किया। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को पारदर्शिता से जनता की समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किये जाने के कड़े निर्देश दिये। थाना समाधान दिवस में कुल बारह शिकायतें आयी। जिनमे निस्तारण शून्य रहा। प्रभारी निरीक्षक मनोज…
लालगंज, प्रतापगढ़,22 नवंबर (आरएनएस)। नगर के मनीपुर में चल रही श्रीमदभागवत कथा में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथाव्यास बिठूर धाम कानपुर से पधारे अखिलेश जी महराज ने कहा कि कलियुग में भागवत कथा सुनने मात्र से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्त हुआ करती है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाते हुए उन्होने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही उनकी बाल लीलायें भी आरम्भ हो गयीं। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर समूचा पाण्डाल नंद के आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में…
दुद्धी, सोनभद्र,22 नवंबर (आरएनएस)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुद्धी सोनभद्र में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें कम्पनियों द्वारा उपस्थित अभ्यर्थियों का कैरियर काउन्सिलिंग किया गया। इस मेले में भ्पदकंसबव प्दकनेजतपमे च्अज स्जक. कम्पनियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। रोजगार मेले में 489 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया गया। जिसमें भ्पदकंसबव प्दकनेजतपमे च्अज स्जक. कम्पनियों के द्वारा अभ्यर्थियों का प्रथम स्तर पर चयन किया गया। इस प्रकार रोजगार मेले में कुल 127 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर नोडल प्रधानाचार्य रविन्द्र पटेल एवं प्लेसमेन्ट ऑफिसर विनोद कुमार यादव तथा आई0टी0आई0 के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
कोन/सोनभद्र,22 नवंबर (आरएनएस)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुड़वा में मोड़ के पास आमने-सामने बाइक और ऑटो में सुबह लगभग 8 बजे टक्कर हो गयी। टक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, वहीं ऑटो चालक व बाईक चालक दोनों जख्मी हो गये। राहगीरों के सहयोग से घायलों को निजी वाहन से दुद्धी अस्पताल ले जाया गया जहाँ बाईक चालक अनिल गुप्ता वर्ष लगभग, 26 वर्ष निवासी फुलवार (महुली) थाना विंढमगंज को दुद्धी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ऑटो चालक श्रवण यादव वर्ष लगभग 22 वर्ष निवासी को प्राईवेट अस्पताल दुद्धी में ईलाज चल रहा है। बताया जा रहा…
सोनभद्र,22 नवंबर (आरएनएस)। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह उसका शत-प्रतिशत निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें, इस दौरान उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना के प्रगति के लिए समीक्षा की। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्राचार्य राजकीय स्तनातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा को निर्देशित करते हुए कहा कि छात्रवृत्ति योजना के छात्रों के फार्म…
बीजपुर/सोनभद्र,22 नवंबर (आरएनएस)। प्रयागराज में आयोजित 40वीं ऑल इंडिया इंदिरा मैराथनदृ2025 में सीआईएसएफ की एथलीट एलध्एएसआई रीनू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रीनू ने 42.195 किमी की कठिन मैराथन को 02रू53रू02 घंटे में पूरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रीनू की यह उपलब्धि बल के लिए अत्यंत गर्व का विषय है और सभी कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है। रीनू की लगन, अनुशासन और उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रतिबद्धता पूरे बल के लिए एक उज्ज्वल उदाहरण प्रस्तुत करती है।
लखनऊ,22 नवंबर (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चुनाव आयोग बिना किसी तैयारी और बुनियादी व्यवस्थाओं के एसआईआर (मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण) करा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीएलओ को समुचित प्रशिक्षण नहीं दिया गया और आयोग को सभी राजनीतिक दलों के लिए स्पष्ट एसओपी जारी करनी चाहिए। साथ ही एसआईआर की अवधि बढ़ाने की मांग की।अखिलेश ने कहा कि भाजपा और उसके प्रभाव वाले अधिकारी 2024 के लोकसभा चुनाव में जहां-जहां समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन ने जीत हासिल की…
लखनऊ,22 नवंबर (आरएनएस)। सुदर्शन न्यूज चैनल के पत्रकार सुशील अवस्थी पर हुए जानलेवा हमले के मामले ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय शनिवार को लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल पहुंचे और घायल पत्रकार का हालचाल जाना।ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले सुशील अवस्थी ने सत्ता से जुड़े कुछ लोगों की कार्यशैली की आलोचना की थी, जिसके बाद उन पर अज्ञात अराजक तत्वों ने हमला कर दिया। पत्रकार के परिजनों व सहयोगियों ने बताया कि हमले की वीडियो, संदिग्धों की फोटो और वाहन नंबर…
लखनऊ,22 नवंबर (आरएनएस)। रोजग़ार दो–सामाजिक न्याय दोÓ पदयात्रा अपने ग्यारहवें दिन प्रयागराज में अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ आगे बढ़ी। सुबह 10 बजे वृंदावन वाटिका, चौपाई बाग, मऊ अहिमा से शुरू हुई यात्रा जैसे-जैसे गंगा डिग्री कॉलेज, सोरांव की ओर बढ़ी, रास्ते भर छात्रों, नौजवानों, महिलाओं, बुजुर्गों और यहां तक कि गांवों के स्कूली बच्चों ने भी फूल-मालाओं से संजय सिंह का स्वागत किया। पदयात्रा पूरी तरह जनआन्दोलन का रूप लेती दिखाई दी।सोरांव पहुँचे सांसद संजय सिंह के सामने स्थानीय समस्याएँ भी रखी गईं। बुज़ुर्ग दिव्यांग रामकुमार ने फर्जी विद्युत बिल का मुद्दा उठाया, जबकि पेंशनधारी रामसुखी पटेल ने बताया कि…
लखनऊ,22 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचकर माघ मेला-2026 की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने माँ गंगा और बड़े हनुमान जी का पूजन व दर्शन करने के बाद रेलवे, सेना और सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। समीक्षा के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष माघ मेला और बड़ी ऊंचाइयों को छुएगा तथा श्रद्धालुओं और कल्पवासियों की साधना को भव्यता और दिव्यता के साथ आगे बढ़ाएगा।उन्होंने बताया कि प्रयागराज मेला प्राधिकरण के नेतृत्व में तैयारियां तेज गति से चल रही हैं। वर्ष 2024 की तुलना में मेले…
