Author: tarun sardar
छोटे परदे पर आज दूरदर्शन 7.00 समाचार 7.15 मूक-बधिरों के लिए समाचार 7.30 आज सवेरे 8.30 नई दृष्टि नई राह 0.00 सुनो कहानी 10.30 गली गली सिम सिम 11.00 मंथन दोपहर 12.00 मुआवजा मदद या अभिशाप 12.30 शमा 1.00 मंगलसूत्र एक मर्यादा 1.30 अंखड सौभाग्यवती भव 2.00 कलेक्टर बाबु 2.30 नई शोच 3.00 जिंदगी एक भंवर 3.30 स्त्री तेरी कहानी… धारावाहिक सायं 4.00 प्रादेशिक प्रसारण राष्ट्रीय नेटवर्क 4.30 भक्ति संगित 8.00 द न्यूज 8.05 पार्लियामेंट न्यूज 8.30 जननी 9.00 पहचान अस्तित्व की तलाश 9.30 यहां के हम सिकंदर 10.00 कानाफूसी धारावाहिक 10.30 इम्तिहान 11.00 रंगोली11.30 नृत्य का राष्ट्रीय कार्यक्रम। डिस्कवरी…
जयसिंहपुर/सुल्तानपुर,15 नवंबर (आरएनएस)। जयसिंहपुर क्षेत्र की ग्राम सभा परसौहुआ में परली जलाने से गन्ने के खेत में आग लग गई। इस घटना में लगभग तीन बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू घटना करीब 1रू15 बजे हुई। ओमप्रकाश हरिजन नामक किसान ने अपने धान के खेत में परली जलाई थी। आग की लपटें पास के इंद्रजीत वर्मा के गन्ने के खेत तक पहुंच गईं और देखते ही देखते फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी…
सुल्तानपुर ,15 नवंबर (आरएनएस)। नगर की जानी-मानी समाजसेविका एवं नया रिवाज प्रतिष्ठान की संचालिका नीलिमा सेठ को उनके निरंतर और उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए प्रतिष्ठित मानवाधिकार संरक्षण गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान आरपीएस मानव अधिकार फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीपी गुप्ता एडवोकेट द्वारा प्रदान किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डी पी गुप्ता ने कहा कि नीलिमा सेठ, समाज में वर्षों से विभिन्न सामाजिक सरोकारों विशेषकर महिला सशक्तिकरण, जरूरतमंदों की सहायता, शिक्षा जागरूकता और मानवाधिकार संरक्षण के लिए लगातार समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं। उनके प्रयासों ने न सिर्फ समाज में सकारात्मक परिवर्तन को…
सुलतानपुर ,15 नवंबर (आरएनएस)। आम आदमी पार्टी की ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दोÓ पदयात्रा शनिवार को अयोध्या से निकलकर सुल्तानपुर के कूरेभार पहुँची, जहाँ राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। कूरेभार चौराहे पर जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि यूपी में बेरोजगारी चरम पर है और इसी अन्याय के खिलाफ यह यात्रा निकाली गई है। उन्होंने रोजगार, सामाजिक न्याय, बेहतर स्कूल-अस्पताल, मुफ्त बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की जरूरत पर जोर दिया। पेपर लीक पर हमला बोलते हुए सिंह ने कहा कि किसान का बेटा देश की सीमा पर जान देता है,…
सुलतानपुर,15 नवंबर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक 17 नवम्बर को प्रात: दस बजे जिले में पहुंच रहे हैं।वह इसौली विधानसभा के अलीगंज बाजार में स्थित सब्जी मंडी मैदान में सरदार पटेल के 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में डिप्टी सीएम के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शनिवार को पार्टी जिला कार्यालय पर इसौली वि.सभा के नेताओं, जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष व जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के कार्यक्रम…
सुल्तानपुर ,15 नवंबर (आरएनएस)। उ.प्र. लेखपाल संघ उपशाखा बल्दीराय के लेखपालों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर तहसील दिवस के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन से पहले दर्जनों लेखपालों ने तहसील परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। लेखपालों ने आरोप लगाया कि पिछले नौ वर्षों से न तो वेतनमान उन्नयन हुआ, न पदनाम परिवर्तन और न ही सेवा संबंधी विसंगतियों का समाधान किया गया। ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली, राजस्व निरीक्षक व नायब तहसीलदार के अतिरिक्त पद सृजन, स्टेश्नरी भत्ता 100 से बढ़ाकर 1000 रुपये, यात्रा भत्ता को वाहनध्मोटरसाइकिल भत्ता में बदलने तथा विशेष भत्ता…
पुलिस कार्रवाई न होने से चोरों के हौसले बुलंद, 28,000 कैश गायब। शमोदीपुरम,15 नवंबर (आरएनएस)। मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र में एक खाद-बीज की दुकान में चौथी बार कुंबल कर चोरी की वारदात हुई है। राजपुरा स्थित पुल के नीचे मनु जैन की लाइसेंसी दुकान को चोरों ने दो दिन पहले निशाना बनाया। पीडि़त का आरोप है कि पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। मनु जैन के अनुसार, चोर दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने दुकान से करीब 28,000 रुपए नकद चुरा लिए, जिसमें 20,000 रुपए के 10 रुपए के…
सुल्तानपुर ,15 नवंबर (आरएनएस)। पकड़ लो हाथ बनवारी नहीं तो डूब जाएँगे भदैया ब्लॉक के हरिपुर बनवा में डॉ अशोक मिश्रा के यहाँ चल रही 7दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य आलोक शास्त्री जी ने कथा के चतुर्थ दिवस में भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा का अलौकिक वर्णन किया। प्रह्लाद चरित्र की कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि जैसे भक्त प्रह्लाद के जीवन में कितने संकट आए फिर भी उनके अंदर भक्ति की पराकाष्ठा बनी रही ऐसे ही हम लोगों के पास भी कितना संकट आ जाए लेकिन भगवान को नहीं भूलना चाहिए…
मेरठ,15 नवंबर (आरएनएस)। आज मैनेजिंग डायरेक्टर अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल और चेयरमैन अमरीश अग्रवाल ने इंटरनेशनल अकैडमी की सभी ब्रांचों की शिक्षिकाओं के लिए एक विशेष वर्कशॉप आयोजित की। इस वर्कशॉप का मुख्य विषय था— बच्चों को कैसे संवेदनशील, संस्कारी और प्रेमपूर्ण वातावरण में विकसित किया जाए। उन्होंने बताया कि छोटे बच्चों को डांट या दवाब की नहीं, प्यार और समझ की जरूरत होती है क्योंकि शिक्षा का वास्तविक अर्थ केवल साक्षरता नहीं, बल्कि अच्छाइयों, मूल्यों और जिम्मेदारी की भावना का विकास करना है जो बच्चे केवल साक्षर बनते हैं, वे सीमित ज्ञान तक ही रुक जाते हैं; लेकिन जो बच्चे…
(मेरठ)सरधना में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, कई हिरासत में; मुजफ्फरनगर सीमा पर सप्लाई का खुलासा
मेरठ,15 नवंबर (आरएनएस)। मेरठ में सरधना थाना पुलिस और एसओजी टीम ने शुक्रवार को पिठलोकर गांव में छापेमारी करते हुए अवैध हथियारों की फैक्टरी का पर्दाफाश किया। यह कार्रवाई गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। फैक्टरी से लोहे, धारदार हथियार और अन्य असलहे बड़ी मात्रा में मिले। छापे के दौरान कुछ लोग भागने की कोशिश करते हुए पकड़े गए। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। काफी समय से संचालित हो रही थी फैक्टरी सूत्रों के मुताबिक, पिठलोकर गांव में यह फैक्ट्री लंबे समय से सक्रिय थी और आसपास के जिलों में हथियारों की सप्लाई की जा…
