Author: tarun sardar

मेरठ,15 नवंबर (आरएनएस)। भारत की वित्तीय व्यवस्था लगातार विकसित हो रही है और पैसों के लेन-देन का तरीका बदल रहा है, क्योंकि लोग अब यूपीआई, कार्ड पेमेंट, ई-कॉमर्स और रिटेल आउटलेट जैसी सुविधाओं का ज़्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे एक बड़ा बदलाव आया है। बात चाहे गहनों के खरीद की हो, लाइफस्टाइल से जुड़ी ज़रूरी चीज़ों को अपग्रेड करने और बेहतर अनुभव वाले ट्रैवल बुकिंग की हो, या फिर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ढूंढने की बात हो, ग्राहक रिटेल और ई-कॉमर्स दोनों जगहों पर हमेशा सबसे अच्छे डील की तलाश में रहते हैं। आजकल उपभोक्ताओं द्वारा डिजिटल तरीकों के उपयोग को…

Read More

बदलापुर/जौनपुर,15 नवंबर (आरएनएस)। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्थानीय तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगो की समस्याओं एवं शिकायतों को जिलाधिकारी ने सुना तथा त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। फत्तुपुर, बदलापुर निवासिनी पूनम गौतम द्वारा वरासत ऑनलाइन होने के बावजूद दर्ज न होने की शिकायत की गई, जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा कानूनगो पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी और तत्काल वरासत में नाम दर्ज कराते हुए उन्हें अवगत कराया गया। सुभाष चंद्र मौर्य निवासी बैरमा गडवारा बदलापुर ने चक मार्ग पर कब्जा को खाली…

Read More

जौनपुर,15 नवंबर (आरएनएस)। अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व ने अवगत कराया है कि फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा एवं समुचित पर्यवेक्षण हेतु जिला कन्ट्रोल रूम द्वारा 13 एवं 14 नवम्बर को रैण्डम आधार पर तहसील के लेखपालों से दूरभाष पर वार्ता कर उनके द्वारा किये गये फार्मर रजिस्ट्री की जानकारी प्राप्त की गयी। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री कृषक सम्मान योजना का लाभ उन्ही कृषकों को प्रदान किया जाना है जिनका पंजीकरण फार्मर रजिस्ट्री के अन्तर्गत कराया जा चुका है। ऐसी दशा में अवशेष कृषको का पंजीकरण न होने से उन्हें प्रधानमंत्री कृषक सम्मान योजना के लाभ से वंचित…

Read More

जौनपुर,15 नवंबर (आरएनएस)। कोतवाली शाहगंज क्षेत्र के हुसैनाबाद मार्ग पर ट्रैक्टर पास मांगने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के तीन आरोपितों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। ज्ञात हो कि घटना शुक्रवार रात 44 वर्षीय रवि प्रकाश पुत्र बाबूराम बिन्द ट्रैक्टर से धान ले जा रहे थे। इसी दौरान हुसैनाबाद रास्ते में पास मांगने को लेकर प्रतिवादी पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। हमले में उनके सिर में गंभीर चोट आने से वह मौके पर ही बेहोश हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी शाहगंज ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु…

Read More

जौनपुर,15 नवंबर (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ के निर्देश पर शनिवार को जफराबाद थाने की पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।चेकिंग के दौरान एक दर्जन से अधिक चार पहिया वाहनों को सीज किया गया तथा लगभग छह दर्जन वाहनों का चालान किया गया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल मय फोर्स थाना गेट के सामने विशेष चेकिंग अभियान चलाया।अभियान के दौरान कई वाहनों पर लगाये गए ब्लैक फिल्म उतरवाया गया।वाहनों की डिग्गी चेक की गई।कई वाहनों को कागजात के अभाव में सीज किया गया। 65 वाहनों का चालान किया गया।पुलिस के इस अभियान के दौरान हड़कम्प मचा रहा।

Read More

जौनपुर,15 नवंबर (आरएनएस)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अनुप्रयुक्त मनोविज्ञान विभाग एवं वेलनेस केंद्र द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय ‘मनोवैज्ञानिक प्राथमिक सहायता (पीएफए) प्रशिक्षणÓ कार्यशाला का समापन संकाय भवन के कांफ्रेंस हॉल में हुआ। कार्यशाला में विद्यार्थियों को ‘देखो, सुनो, जोड़ोÓ के मूल सिद्धांतों पर आधारित मनोवैज्ञानिक प्राथमिक सहायता के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया गया। मुख्य अतिथि उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सक डॉ. विनोद वर्मा ने कहा कि युवाओं के मजबूत मन से मजबूत राष्ट्र का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने मानसिक स्वास्थ्य के लिए जागरूक होना होगा। नियमित दिनचर्या, व्यायाम और अनुशासित जीवन इसके…

Read More

जौनपुर,15 नवंबर (आरएनएस)। एक ओर जहां मुख्यमंत्री युवा ऋण को जिला प्रशासन बढ़ावा देने का हर संभव प्रयास कर लोगों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है वहीं बैकों की हिटलरशाही के नमूने आये दिन प्रकाश में आ रहें है। एक बारे में एक शिकायती प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को देकर बैक पर गंभीर आरोप लगाया गया है। शिकायती पत्र में जिले के अमित कुमार निवासी चकपाण्डेपुर बरामनपुर ने बताया कि मैने मुख्यमंत्री युवा ऋण के लिए पेजाब नेशन बैक की शाखा प्रयागराज रोड पर आवेदन किया। मेरा ऋण स्वीकृत हो गया लेकिन मेरे खाते में पैसा नहीं आया और ऋण…

Read More

जौनपुर,15 नवंबर (आरएनएस)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान में मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत काव्य लेखन प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को हुआ। इस आयोजन में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, संवेदनशीलता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति की डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। निर्णायक मंडल द्वारा सूक्ष्म परीक्षण के उपरांत प्रिया मोर्य को प्रथम स्थान, कीर्ति सिंह को द्वितीय स्थान तथा प्रिया तिवारी एवं अभितांश यादव को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्रदान…

Read More

जौनपुर,15 नवंबर (आरएनएस)।सिरकोनी विकास खण्ड क्षेत्र के परियावा गांव में शुक्रवार की रात मड़हे में लगी आग से आठ बकरियों की जलकर मौत हो गयी।बकरियों को बचाने में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से झुलस गया। उक्त गांव निवासी राजेन्द्र राजभर े रात को अपनी बकरियों को मड़हे में बांधकर घर मे लेटा था।तभी अचानक मड़हे में आग की लपटें निकलने लगी।वह भागकर मड़हे में बंधी बकरियों को खोलने का प्रयास करने लगा।कुछ बकरियों को खोलने में वह झुलस गया।गांव के लोगों के आग बुझाते बुझाते आठ बकरियां जल गयी।उनकी मौत हो गयी।आग लगने का कारण पता नही चल सका।अब गरीब…

Read More

जौनपुर,15 नवंबर (आरएनएस)। जिले के नेवढिय़ा थाना क्षेत्र के बराई कला गांव में 32 वर्षीय कविता उर्फ सोनी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के पिता जेयनाथ गौतम ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी कविता देवी उर्फ सोनी की हत्या पति अमरजीत और जेठ इंद्रजीत ने की है। पिता के मुताबिक, आज सुबह दामाद अमरजीत गौतम ने फोन कर सूचना दी। जब वे रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे,…

Read More