Author: tarun sardar

अल्मोड़ा,09 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह जिला खेल कार्यालय अल्मोड़ा की ओर से क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक, बालिका, ओपन पुरुष और महिला वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ का शुभारंभ जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, सहयोग और टीम भावना को भी बढ़ाता है। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, तहसीलदार, अधिकारी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।…

Read More

अल्मोड़ा,09 नवंबर (आरएनएस)। राज्य स्थापना की रजत जयंती उत्सव के अवसर पर शनिवार को हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा में क्रिकेट और फुटबॉल के सद्भावना मैचों का आयोजन किया गया। इन मुकाबलों का उद्देश्य खेलों के माध्यम से प्रशासन और नागरिकों के बीच समन्वय और सद्भाव को मजबूत करना रहा। स्टेडियम अल्मोड़ा और डीएम इलेवन के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टेडियम अल्मोड़ा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 205 रन बनाए। पंकज रौतेला ने 22 गेंदों में ताबड़तोड़ 56 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा…

Read More

अल्मोड़ा,09 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह दिवस हमें उत्तराखंड राज्य के गठन में हुए लंबे संघर्ष, जनसामान्य के योगदान तथा राज्य के विकास के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी की याद दिलाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य गठन से लेकर अब तक उत्तराखंड ने विकास एवं तरक्की के विभिन्न आयामों को हासिल किया है लेकिन हमें यहीं तक नहीं रुकना बल्कि राज्य एवं जनपद अल्मोड़ा को तरक्की की नई नई ऊंचाईयों तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि…

Read More

अल्मोड़ा,09 नवंबर (आरएनएस)। चौखुटिया पुलिस ने एक बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 24 लाख 79 हजार रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अक्षय कुमार हरियाणा के फरीदाबाद का निवासी है। पुलिस ने साइबर ठगी के इस नेटवर्क की शृंखला को उजागर करने के लिए आगे की जांच तेज कर दी है। मामला चौखुटिया क्षेत्र का है, जहां 7 मई 2025 को निवासी रघुनाथ सिंह नेगी ने पुलिस को तहरीर दी थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें वीडियो कॉल कर बैंक खाते से संदिग्ध लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने…

Read More

जौनपुर 9 नवंबर (आरएनएस ) । सरपतहां थाना क्षेत्र के अमारी गांव में रविवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। कहासुनी के दौरान लाठी-डंडे चलने से दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए।घायलों में कमला पत्नी बाबूराम, सुमन पत्नी संतोष, संतोष पुत्र बाबूराम और रामसुभिख पुत्र हंसराज शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां सभी का उपचार किया गया।जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को इसी बात को लेकर झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात मारपीट…

Read More

जौनपुर 9 नवंबर (आरएनएस ) जंघई रेलवे फाटक संख्या 51बी पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण कार्य शुरू होते ही स्थानीय व्यापारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। व्यापारियों का आरोप है कि फ्लाईओवर बनने से उनकी रोजी-रोटी पर संकट आ जाएगा।मछलीशहर से जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर स्थित इस फाटक पर रोजाना लगने वाले जाम से निपटने के लिए रेलवे ने फ्लाईओवर निर्माण की प्रक्रिया शुरू की है। मिट्टी की जांच के बाद रास्ते के डायवर्जन के लिए पत्थर गिराने का काम शुरू होते ही जंघई फाटक के दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन किया। रविवार को सुरेंद्र…

Read More

जौनपुर 9 नवंबर (आरएनएस )। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में बीएलओ को प्रशिक्षण दिए जाने से संबंधित कार्यशाला कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में 01 जनवरी की अर्हता को दृष्टिगत रखते हुए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत जो कार्य चल रहा है, उसके प्रथम चरण में सभी बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण करेंगे, नए मतदाता और शिफ्टेड मतदाता हेतु फार्म 6 और 8 के साथ डिक्लेरेशन भी होना चाहिए। गणना प्रपत्र वितरण और प्राप्ति के दौरान किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं…

Read More

जौनपुर 9 नवंबर (आरएनएस )। हिंदी भाषी फाउंडेशन द्वारा पट्टीनरेन्द्रपुर के नेशनल इण्टर कालेज परिसर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिविर में 767 मरीजों के आंखों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क की गई। जरूरतमंदों को चश्मे और दवाइयां भी वितरित की गईं। साथ ही, मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 50 से अधिक योग्य मरीजों का पंजीकरण भी किया गया।इस चिकित्सा सेवा को दिशा हॉस्पिटल के सुप्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. वेंकटेश श्रीवास्तव, सहायक अतुल श्रीवास्तव एवं उनकी टीम ने सफलतापूर्वक नियंत्रित किया। हिंदी भाषी फाउंडेशन के अध्यक्ष आनंद सिंह (बंटी) ने बताया कि फाउंडेशन का…

Read More

जौनपुर 9 नवंबर (आरएनएस )। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुशील कुमार शशि के निर्देशन व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रशांत कुमार सिंह की देख-रेख में ”विधिक सेवा दिवसÓÓ के अवसर पर रविवार को ”जिला कारागार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर विधिक सेवा दिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया। सचिव द्वारा उपस्थित लोगों को विधिक सेवा दिवस के बारे में जानकारी प्रदान करायी गयी और साथ ही राष्ट्रीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की समस्त योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन डा0 दिलीप कुमार सिंह, डिप्टी चीफ लीगल…

Read More

जौनपुर 9 नवंबर (आरएनएस )। खेल विभाग उ0प्र0 एवं उ0प्र0 हैण्डबाल संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 24 नवम्बर, तक ÓअमेठीÓ में तथा जूनियर बालिका हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन 29 नवम्बर से 02 दिसम्बर, तक Óअयोध्याÓ में किया जा रहा है। उक्त के क्रम में जनपद जौनपुर के सब-जूनियर बालक एवं जूनियर बालिका हैण्डबाल खिलाडिय़ों का जनपदीय चयन परीक्षण 15 नवम्बर को पूर्वान्ह 10. बजे से इन्दिरा गांधी स्पोट्र्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा।जनपद स्तर पर चयनित सब जूनियर बालक एवं जूनियर बालिका हैण्डबाल खिलाड़ी ही 18 नवम्बर को आयोजित…

Read More