Author: tarun sardar
अजय देवगन की आने वाली कॉमेडी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2Ó को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के पास कर दिया है। फिल्म को यूए 13+ सर्टिफिकेट दिया गया है और अब यह 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को जीरो कट के साथ मंजूरी दी है, यानी इसमें किसी भी दृश्य या संवाद में बदलाव नहीं किया गया है। फिल्म का कुल रनटाइम 147 मिनट 10 सेकंड (करीब 2 घंटे 27 मिनट) तय किया गया है। दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि…
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा लगातार सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। इस फिल्म की शानदार सफलता ने मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स को अब सफलती की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है। मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म थामा ने बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली फ्रैंचाइजी बना दिया है। इस यूनिवर्स में स्त्री, भेडिय़ा, मुंजा और स्त्री 2 जैसी फिल्में शामिल हैं। मैडॉक फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर अपनी इस उपलब्धि का जश्न मनाते हुए एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें फ्रैंचाइजी के सभी मुख्य किरदार—श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, वरुण धवन और…
इस साल की मच अवेटेड फिल्म धुरंधर से मेकर्स आए दिन एक्टर्स के पहले लुक जारी कर रहे हैं। पहले अर्जुन रामपाल, फिर आर माधवन और अब संजय दत्त का लुक भी फिल्म से जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में मल्टी स्टारकास्ट मौजूद है जो पर्दे पर एक साथ धमाल मचाने के इरादे से साथ आ रही है। फिल्म के ट्रेलर को 12 नवंबर को 12 बजकर 12 मिनट पर रिलीज किया जाएगा। उससे पहले संजय दत्त का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है। मेकर्स की ओर से जारी किए गए पोस्टर में संजय काफी इंटेंस…
फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 120 बहादुर अब रिलीज़ से पहले लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई परआधारित इस फिल्म का पहला गाना ‘दादा किशन की जयÓ आज रिलीज़ किया गया है, जिसने दर्शकों के दिलों में देशभक्ति की लहर जगा दी है। इस जोश से भरपूर ट्रैक को मशहूर गायक सुखविंदर सिंह ने अपनी दमदार आवाज़ में गाया है, जबकि गीत के बोल दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर नेलिखे हैं। गाने की धुन और शब्द फिल्म के मूल भाव — वीरता, बलिदान और मातृभूमि के प्रति समर्पण — को बखूबी दर्शाते हैं। वीडियो में फरहानअख्तर,…
ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 2025 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है। यह 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी और इसने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। कांतारा चैप्टर 1 देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 8वीं फिल्म बन चुकी है। इसने छठे हफ्ते में करीब 3.5 करोड़ रुपये कमाते हुए कुल 697 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और विक्की कौशल की छावा (695 करोड़) को पछाड़ चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, कांतारा चैप्टर 1 ऑल-टाइम ग्रॉसर्स की सूची में देश की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। अमेजन…
पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया रह चुकी वर्तिका सिंह ने कोर्टरूम ड्रामा फिल्म हक के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया है। किसी नए कलाकार के लिए पहला मौका खास होने के साथ ही और चुनौतीपूर्ण भी होता है, लेकिन वर्तिका ने बताया कि उन्हें फिल्म के सेट पर अपने किरदार को निभाने में कोई परेशानी नहीं हुई। को दिए इंटरव्यू में वर्तिका ने अपने को-स्टार्स, खासकर इमरान हाशमी की तारीफ की। उन्होंने बताया कि इमरान जमीन से जुड़े बेहतरीन कलाकार हैं। उन्होंने कहा, मुझे इमरान हाशमी के साथ काम करने पर किसी तरह का स्टारडम का दबाव महसूस नहीं हुआ। वह…
अभिनेता इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक इस साल 2025 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही है। दर्शकों को जितनी फिल्म की कहानी पसंद आई है, उतना इमरान और याम की जोड़ी को प्यार मिल रहा है। 7 नवंबर को रिलीज फिल्म ने पहले दिन उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं की, लेकिन वीकेंड का पूरा फायदा उठाया है। दूसरी तरफ, सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत जटाधरा का रिलीज के तीसरे दिन भी बुरा हाल है। इंदौर के चर्चित शाह बानो केस से प्रेरित फिल्म हक धीमे-धीमे ही सही, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने की कोशिश शुरू…
साल 2013 में बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस वाणी कपूर अपने हॉट और ग्लैमरस अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनके फैंस की संख्या में लाखों में है। अब एक बार फिर वाणी कपूर ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर ने आज अपनी लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। वाणी की ये तस्वीरें वेकेशन की हैं। इन तस्वीरों में वाणी पिंक रंग की बिकीनी पहने नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ वाणी ने कैप्शन में लिखा-मुस्कुराहट की संभावना। वाणी अपने फैंस के लिए हॉट तस्वीरें पोस्ट करती रहती…
डैंड्रफ एक आम समस्या है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। इसके बारे में कई भ्रम भी फैले हुए हैं, जिन्हें लोग सच मान लेते हैं। इन भ्रमों पर विश्वास करने से समस्या और बढ़ सकती है। इस लेख में हम पांच प्रमुख भ्रमों का सच जानेंगे और समझेंगे कि ये कितने सही हैं और इनसे कैसे निपटा जा सकता है। इससे आपको सही जानकारी मिलेगी और आप बेहतर तरीके से डैंड्रफ की समस्या का समाधान कर सकेंगे। भ्रम: डैंड्रफ केवल तैलीय बालों वाले लोगों को होता है यह सबसे आम भ्रम है कि डैंड्रफ केवल तैलीय बालों वाले लोगों…
आमतौर पर टूथपेस्ट का इस्तेमाल दांतों की सफाई के लिए किया जाता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि टूथपेस्ट कई अन्य कामों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है? यह एक खास उत्पाद है, जो न केवल दांतों को साफ करता है, बल्कि घर के छोटे-मोटे कामों में भी मदद करता है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे आसान और प्रभावी तरीके बताते हैं, जिनके लिए आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। सिंक की सफाई करें सिंक की सफाई करने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एक ब्रश पर थोड़ा-सा टूथपेस्ट लगाकर…
