Author: tarun sardar
लखनऊ,15 नवंबर (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में आज धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती सादगी और सम्मानपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।अखिलेश यादव का मानना है कि जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले बिरसा मुंडा ने न केवल विदेशी शासन का प्रतिरोध किया, बल्कि शोषण और अन्याय के खिलाफ भी आवाज बुलंद की। अंग्रेजों द्वारा भूमि अधिग्रहण के नाम पर…
लखनऊ ,15 नवंबर (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को ज्ञापन देकर गाजीपुर जनपद की 374-सैदपुर विधानसभा में मतदाता सूची उपलब्ध न होने की गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी के अनुसार स्.ढ्ढ.क्र प्रक्रिया के लिए निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर 414 पोलिंग स्टेशनों की वर्ष 2003 की मतदाता सूची उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण क्षेत्र के मतदाताओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।पार्टी ने बताया कि मतदाता सूची ऑनलाइन न होने से न केवल लोग आवश्यक जानकारी से वंचित हैं, बल्कि बी.एल.ओ. भी सभी मतदाताओं तक…
लखनऊ ,15 नवंबर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश में बेरोजग़ारी, महँगाई और अन्याय के खिलाफ आम आदमी पार्टी की रोजग़ार दो-सामाजिक न्याय दो पदयात्रा के चौथे दिन कूरेभार से कटका तक अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर गाँव, हर मोड़ पर लोगों की मौजूदगी ने साफ कर दिया कि प्रदेश की जनता बदलाव के लिए तैयार बैठी है। शुक्रवार रात जब यह पदयात्रा कूरेभार में विश्राम के लिए पहुँची, तो ठंड और अंधेरा भी लोगों के उत्साह को कम नहीं कर पाए। हजारों लोगों ने जिस गर्मजोशी से पदयात्रा का स्वागत किया, उसने यह संदेश स्पष्ट कर दिया कि आम आदमी पार्टी के…
लखनऊ,15 नवंबर (आरएनएस)। काकोरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। थाना काकोरी को आज 15 नवंबर 2025 की सुबह लगभग 9 बजे स्टेशन मास्टर काकोरी द्वारा सूचना दी गई कि आलमनगर से काकोरी की दिशा में जाने वाली रेलवे लाइन पर, आलमनगर से लगभग एक किलोमीटर दूरी पर भुवर पुल के पास एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है।सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया तो पाया कि मृतक युवक की उम्र लगभग 25 से 30…
लखनऊ,15 नवंबर (आरएनएस)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जनजातीय नायकों के योगदान, सामाजिक न्याय, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम में बिरसा मुंडा की भूमिका पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स और खेल अनुभाग की ओर से विशेष सहयोग प्रदान किया गया, जिससे आयोजन गरिमापूर्ण और अनुशासित रहा।कार्यक्रम का नेतृत्व कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने किया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर…
नोएडा,15 नवंबर (आरएनएस)। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने अपने गौतमबुद्ध नगर भ्रमण के दौरान सोमवार देर शाम पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने गौतमबुद्ध नगर, विशेष रूप से जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर व्यापक चर्चा करते हुए कई अहम निर्देश जारी किए। ऊर्जा मंत्री ने साफ कहा कि अंतरराष्ट्रीय महत्व वाले जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र में किसी भी स्थिति में विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने 24म7 लगातार और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए अधिकारियों…
लखनऊ,15 नवंबर (आरएनएस)। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शनिवार को शहर के विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जोन-8 और जोन-7 के विभिन्न स्थलों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता नागरिक सुविधाओं में सुधार, सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण है, जिसके लिए सभी विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने होंगे।निरीक्षण की शुरुआत जोन-8 के सेक्टर-19 स्थित पासी चौराहे से हुई, जहाँ आगामी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उन्होंने विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने वीरांगना रानी ऊदा देवी की प्रतिमा स्थापना से जुड़े कार्य, मंच निर्माण, साज-सज्जा…
लखनऊ,15 नवंबर (आरएनएस)। नगर निगम लखनऊ द्वारा जोन-4 क्षेत्र के भवन स्वामियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगामी 16 नवंबर 2025, रविवार को एक वृहद गृहकर वसूली एवं कर निर्धारण कैंप आयोजित किया जा रहा है। यह कैंप प्रात: 10 बजे से सायं 3 बजे तक संचालित होगा। निगम प्रशासन का कहना है कि इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को कर से संबंधित सभी सेवाएँ उनके घर के नजदीक उपलब्ध कराना है, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के अपना गृहकर जमा कर सकें और समय पर कर निर्धारण करवा सकें।इस कैंप के माध्यम से भवन स्वामियों…
(प्रयागराज)प्रथम यदुपति सिंघानिया मेमोरियल नेशनल सर्किट स्क्वैश टूर्नामेंट 2025 का आयोजन 17 नवंबर से
प्रयागराज ,15 नवंबर (आरएनएस)। यदुपति सिंघानिया मेमोरियल स्क्वैश ओपन 2025 का आयोजन 17 से 20 नवंबर, तक अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, प्रयागराज में किया जाएगा। यह टूर्नामेंट भारत के उभरते स्क्वैश खिलाडिय़ों का एक शानदार संगम होगा। यह जानकारी टूर्नामेंट के बारे में उत्तर प्रदेश स्क्वैश रैकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष माधव कृष्ण सिंघानिया और सचिव विनय पांडेय ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया जाता इस प्रतियोगिता में 21 राज्यों से 11 वर्गों में कुल 219 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई हैं, जो उत्तर प्रदेश स्क्वैश कैलेंडर की सबसे प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित प्रतियोगिताओं में से एक के रूप में इसकी बढ़ती लोकप्रियता को…
प्रयागराज,15 नवंबर (आरएनएस)। नशा मुक्ति, यातायात सुरक्षा एवं साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आज दिनांक 15 11 25 को कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज एवं लाइंस इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वाधान में एक कार्यक्रम का आयोजन कुलभास्कर आश्रम महाविद्यालय में किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर गीतांजलि मौर्य ने किया तथा छात्र-छात्राओं को इस अवसर से लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसीपी शैलेंद्र सिंह परिहार रहे। उन्होंने बताया की यातायात नियमों की जानकारी होने के बावजूद भी लोग लापरवाही करने की वजह से एक्सीडेंट जैसे विकट समस्या का सामना…
