Login
Author: tarun sardar
नई दिल्ली,29 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में मतदान से एक दिन पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, आम आदमी पार्टी से वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार विधायक रहे राजेश गुप्ता ने भाजपा का दामन थाम लिया है. भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आदर्श नगर के विधायक राजकुमार भाटिया और भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवीण शंकर कपूर की उपस्थिति में राजेश गुप्ता को भाजपा की सदस्यता दिलाई. साथ ही बीजेपी का पटका पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया. बता दें कि वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र के अशोक विहार वार्ड में…
एम्मिगनूर,29 नवंबर (आरएनएस)। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में दो कारों के बीच भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार एम्मिगनूर के कोटेकल में दो कारों की टक्कर हो गई. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को…
कोलकाता,29 नवंबर (आरएनएस)। चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल सीईओ ऑफिस की सुरक्षा से कोई समझौता करने को तैयार नहीं है. इसलिए आयोग राज्य के चीफ इलेक्शन ऑफिसर के ऑफिस को किसी सुरक्षित जगह पर शिफ्ट करना चाहता है. ऐसा आदेश राज्य के चीफ इलेक्शन ऑफिसर के ऑफिस को मिला है. साथ ही आयोग ने एक बार फिर कोलकाता पुलिस को सुरक्षा का मुद्दा याद दिलाया. बार-बार आरोप लगया जा रहा है कि बीएलओ को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन का काम करते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसके विरोध में बीएलओ के एक ग्रुप ने सोमवार को…
नई दिल्ली,29 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लाउंड्रिंग के मामले में ईडी की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेने पर फैसला टाल दिया है. स्पेशल जज विशाल गोगने ने अब 16 दिसंबर को फैसला सुनाने का आदेश दिया. ईडी ने 6 सितंबर को सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से 4 जुलाई 2014 को ईडी के पास दर्ज कराई गयी शिकायत की प्रति और 30 जून 2021 के एक दस्तावेज की प्रति दाखिल किया था. सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा था कि जिन लोगों ने…
गोंदिया (महाराष्ट्र),29 नवंबर (आरएनएस)। महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में शुक्रवार को वरिष्ठ नक्सली अनंत उर्फ विनोद सय्यना समेत 11 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. इन नक्सलियों पर 89 लाख रुपये का इनाम घोषित था. आत्मसमर्पण करने वाले ये नक्सली प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के दरेकसा दलम से जुड़े थे. दरेकसा दलम एमएमसी (महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़) क्षेत्र का सबसे सक्रिय दलम है. आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों की पहचान तेलंगाना के करीमनगर जिले के रहने वाले विनोद सय्यान (40), पांडु पुसु वड्डे (35), रानी उर्फ रामे येसु नरोटे (30), संतू उर्फ तिजाउराम धरमसहाय पोरेटी (35), शेवंती रायसिंह पंद्रे…
पटना,29 नवंबर (आरएनएस)। बिहार की नवगठित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार अगले महीने होने की खबरें हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडल में 6 और विधायकों को शामिल कर सकते हैं। ये सभी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) कोटे से होंगे। बता दें कि विधायकों की संख्या के लिहाज से बिहार में अधिकतम 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। फिलहाल मंत्रिपरिषद में 9 पद खाली हैं। इनमें जेडीयू के 6 और भाजपा के 2 पद हैं। सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि जेडीयू कुशवाह और अति पिछड़े वर्ग के विधायकों को मंत्री बना सकती है। अभी…
नईदिल्ली,29 नवंबर (आरएनएस)। दुनिया की दिग्गज विमानन कंपनी एयरबस ने अपनी ए320 सीरीज के कई विमानों को तकनीकी खामी के बाद वापस बुलाया है। इससे इंडिगो और एयर इंडिया की करीब 250 उड़ानों पर असर पड़ सकता है। दोनों कंपनियों ने अपने ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयरबस ने कहा है कि तेज सोलर रेडिएशन के कारण ए320 विमानों में फ्लाइट कंट्रोल से जुड़ा महत्वपूर्ण डाटा प्रभावित हो सकता है। इससे निपटने के लिए सॉफ्टवेयर परिवर्तनों की जरूरत होगी। एयरबस ने बताया कि सूर्य से आने वाला तेज रेडिएशन फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम के एक अहम कंप्यूटर डेटा को…
नईदिल्ली,29 नवंबर (आरएनएस)। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान दित्वाह कल यानी 30 नवंबर को तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकरा सकता है। इस दौरान तटीय इलाकों में भारी बारिश होने और तेज हवाएं चलने की आशंका है। इसे देखते हुए तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। पुडुचेरी, केरल और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी तूफान का असर देखे जाने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी है कि फिलहाल चक्रवात श्रीलंका और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के करीब मंडरा रहा है और इसके अधिक तीव्र…
बेंगलुरु,29 नवंबर (आरएनएस)। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मुलाकात की है। शिवकुमार नाश्ते के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। उन्होंने कहा कि जो आलाकमान कहेगा, वही करूंगा। आलाकमान के निर्देश पर हो रही इस बैठक में मुख्यमंत्री पद को लेकर हल निकलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इस बैठक के बाद शिवकुमार सीधे दिल्ली निकल जाएंगे। दोनों नेताओं ने मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें सिद्धारमैया ने कहा, हमारे बीच अच्छी बात हुई। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। हमारे बीच…
