Login
Author: tarun sardar
ऋषिकेश,23 नवंबर (आरएनएस)। बदरीनाथ नेशनल हाईवे स्थित कौडिय़ाल बैंड पर ट्रक और टेंपो ट्रैवलर की टक्कर में बिहार निवासी यात्री जख्मी हो गया। साथियों ने उसे घायल अवस्था में एम्स में भर्ती कराया। गंभीर चोटें लगने की वजह से यात्री की एम्स में मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने दोनों ही वाहनों के अज्ञात चालकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना 18 नवंबर को हुई थी। पीडि़त अनिल कुमार निवासी स्पोर्टस क्लब रोड, छतौनी, मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण, बिहार ने तहरीर दी। बताया कि उनका बेटा आदर्श कुमार उत्तराखंड में…
ऋषिकेश,23 नवंबर (आरएनएस)। नगर में गुरु तेग बहादुर महाराज का 350वां शहीदी दिवस मनाया गया। सभी ने गुरु तेग बहादुर द्वारा धर्म और मानवता के लिए किए कार्यों का बखान किया। रविवार को डोईवाला स्थित हर ज्ञानचंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डोईवाला में गुरु तेग बहादुर महाराज के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यालय अध्यक्ष ईश्वर चंद्र अग्रवाल ने कहा कि गुरु तेग बहादुर महाराज ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अद्भुत साहस दिखाया। ऐसे महापुरुषों के जीवन से हमें सदैव सत्य, त्याग और दृढ़ संकल्प के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।…
ऋषिकेश,23 नवंबर (आरएनएस)। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंकÓ ने कहा कि जो समाज अपने साहित्यकारों और साहित्य को भूल जाता है, वह समाज कभी प्रतिष्ठा प्राप्त नहीं कर सकता। उन्होंने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की साहित्यिक संस्थाओं के बीच व्यापक समन्वय तथा अधिक संयुक्त आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। रविवार को थानो स्थित लेखक गांव में उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान और लेखक गांव के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि पूर्व केंदीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंकÓ ने कहा कि उत्तराखंड के साहित्यकारों ने न केवल हिंदी, बल्कि भारतीय साहित्य को व्यापक रूप से…
ऋषिकेश,23 नवंबर (आरएनएस)। जौलीग्रांट एयरपोर्ट विस्तारीकरण के विरोध में अठूरवाला संघर्ष समिति का धरना 14वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौजूदा सर्किल रेट के अनुसार मुआवज़ा देने की मांग दोहराई। रविवार को अठूरवाला स्थित धरना स्थल पर ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन मुआवज़े में किसी तरह का अन्याय स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जमीन लोगों की आजीविका से जुड़ी है, इसलिए भुगतान पूरी पारदर्शिता के साथ होना चाहिए। साथ ही उन्होंने प्रशासन से अपील की कि जल्द समाधान निकाला जाए, ताकि ग्रामीणों की चिंता दूर हो…
रुड़की,23 नवंबर (आरएनएस)। बिझौली गांव में शनिवार देर शाम को एक युवक की शादी के जश्न के बीच हर्ष फायरिंग को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के युवकों ने फायरिंग के नाम पर हंगामा मचाया, जिससे बहस हो गई। बीच-बचाव करने वालों ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया, लेकिन कुछ देर बाद ही एक पक्ष के लोग उग्र हो गए। गुस्से में आकर वे दूसरे पक्ष के घर में घुस गए और वहां मौजूद लोगों के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने हवा में फायरिंग…
रुड़की,23 नवंबर (आरएनएस)। क्षेत्र के सिक्खर गांव में शनिवार रात को किसान के खेत से किसी ने गन्ने चोरी कर लिए। किसान ने चोर की खूब तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। सिक्खर गांव निवासी भागमल सैनी ने शनिवार को अपने खेत में गन्ने की छिलाई कर खेत में ही ढेर लगा दिया था। रविवार को खेत में खड़ी अन्य फसल को काटकर उसे गन्ना क्रय केंद्र में बेचने की तैयारी थी, लेकिन दिन चढऩे के साथ ही अनुज अपने खेत में पहुंचा तो खेत में पड़ी गन्ने की फसल वहां से गायब थी। सूचना पाकर अन्य ग्रामीण…
रुड़की,23 नवंबर (आरएनएस)। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मकान स्वामी समेत अन्य संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मलानपुरा स्थित बीज गोदाम के निकट एक मकान में छापेमारी की। पुलिस ने मकान में रखे गए करीब 60 किलो प्रतिबंधित मांस को जब्त कर लिया। पुलिस की भनक लगते ही मकान के मालिक और उनके साथी भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने मांस को कब्जे में लेने के साथ ही पशु चिकित्सा अधिकारी को मौके पर बुलाया। जांच के बाद मांस…
रुड़की,23 नवंबर (आरएनएस)। शहर के एक क्षेत्र से छह दिन पहले लापता हुई कक्षा सात की छात्रा उत्तर-प्रदेश के खेकड़ा थाना क्षेत्र से बरामद हुई है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के निवासी 13 वर्षीय एक बच्ची कक्षा सात की छात्रा है। पिता की मृत्यु होने के बाद और मां की दूसरी शादी होने के चलते वह अपने रिश्तेदार के साथ रहकर पढ़ाई कर रही है। विगत 19 नवंबर को भाई ने किसी बात को लेकर उसे डांट दिया था। नाराज होकर वह कहीं चली गई थी। बच्ची की तलाश के बावजूद जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने गंगनहर कोतवाली…
रुड़की,23 नवंबर (आरएनएस)। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग दुकानदार से एक युवक ने लाखों की ठगी कर ली। पीडि़त ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि आरोपी ने बेटे की एक सरकारी संस्थान में नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े पांच लाख रुपये ठग लिए हैं।
– वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाकर चालकों को सड़क सुरक्षा के बारें में समझाया रुड़की,23 नवंबर (आरएनएस)। सर्दी शुरू होने के साथ ही सड़क हादसों की बढ़ती आशंकाओं को देखते हुए यातायात पुलिस ने रविवार को दिल्ली देहरादून हाइवे, उत्तम शुगर मिल आदि क्षेत्र में विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। अभियान में सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य छोटे मालवाहक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप और लाइटें लगाई गईं। यातायात निरीक्षक राजेंद्र नाथ ने बताया कि शीतकाल के दौरान कोहरा घना होने की वजह से सड़क दुर्घटनाएं अधिक होती हैं। ऐसे में रिफ्लेक्टर लाइट और टेप से वाहनों की दृश्यता बढ़ेगी, जिससे दुर्घटनाओं की…
