ऋषिकेश,23 नवंबर (आरएनएस)। नगर में गुरु तेग बहादुर महाराज का 350वां शहीदी दिवस मनाया गया। सभी ने गुरु तेग बहादुर द्वारा धर्म और मानवता के लिए किए कार्यों का बखान किया। रविवार को डोईवाला स्थित हर ज्ञानचंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डोईवाला में गुरु तेग बहादुर महाराज के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यालय अध्यक्ष ईश्वर चंद्र अग्रवाल ने कहा कि गुरु तेग बहादुर महाराज ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अद्भुत साहस दिखाया। ऐसे महापुरुषों के जीवन से हमें सदैव सत्य, त्याग और दृढ़ संकल्प के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। प्रधानाचार्य महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि गुरु तेग बहादुर का बलिदान भारतीय इतिहास में अमिट है और सत्य व त्याग का प्रतीक है। कहा कि विद्यालय में ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने महान संतों और शहीदों के आदर्श जीवन से जोड़ते हैं। कार्यक्रम में संजीत पांडे, हिमांशु बिष्ट, मनीष नेगी, अर्पिट नेगी, नरेश बलूनी, हेमनंद गिरी, संगीता राणा, प्रियंका भट्ट, विजय लक्ष्मी नौटियाल, रितु पाल, संगीता पाल, राजबाला, किरण कुकरेजा, कौशल्या, ममता राणा, कमल राजपूत, लता थपलियाल, किरण गोस्वामी, प्रियंका, शकुंतला, सुशीला सेमवाल, मनिंदर कुमार आदि उपस्थित रहे। उधर, खैरी गुरुद्वारा में सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर कार्यक्रम हुआ। खैरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा ने शहीदी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के बाद ही गुरु गोविंद सिंह को गुरु गद्दी प्राप्त हुई थी, जिन्होंने खालसा पंथ की स्थापना कर देश और धर्म की रक्षा के लिए नई चेतना का संचार किया। मौके पर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा, अमरजीत सिंह, बलविंदर सिंह, करनैल सिंह, जसविंदर सिंह डाली, अवतार सिंह, प्रताप सिंह, रघुवीर सिंह, बलविंदर सिंह लाडी आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

