ऋषिकेश,23 नवंबर (आरएनएस)। बदरीनाथ नेशनल हाईवे स्थित कौडिय़ाल बैंड पर ट्रक और टेंपो ट्रैवलर की टक्कर में बिहार निवासी यात्री जख्मी हो गया। साथियों ने उसे घायल अवस्था में एम्स में भर्ती कराया। गंभीर चोटें लगने की वजह से यात्री की एम्स में मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने दोनों ही वाहनों के अज्ञात चालकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना 18 नवंबर को हुई थी। पीडि़त अनिल कुमार निवासी स्पोर्टस क्लब रोड, छतौनी, मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण, बिहार ने तहरीर दी। बताया कि उनका बेटा आदर्श कुमार उत्तराखंड में साथियों के साथ घूमने आया था। 18 नवंबर को उसके दोस्तों ने सूचना दी कि वापस लौटते हुए उनके टेंपो ट्रैवलर को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें आदर्श गंभीर रूप से घायल हो गया है। आदर्श को एम्स में भर्ती करा दिया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही अनिल एम्स पहुंचे। यहां 20 नवंबर को आदर्श की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उनकी पहचान को प्रयास तेज कर दिए हैं। थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

