Login
Author: tarun sardar
रुद्रपुर,18 नवंबर (आरएनएस)। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना में प्रभार हस्तांतरण की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गई। वाणिज्य विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. चंद्रपाल ने एनएसएस के नए कार्यक्रम अधिकारी का प्रभार ग्रहण किया। महाविद्यालय में वर्तमान समय में एनएसएस की तीन इकाइयां सक्रिय रूप से कार्यरत हैं, जिनका समन्वय अब डॉ. चंद्रपाल देखेंगे। पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह का तीन वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया और नए प्रभारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। यहां प्राचार्य प्रो. अवधेश नारायण सिंह, प्रो. हेमलता सैनी, प्रो. रवींद्र…
रुद्रपुर,18 नवंबर (आरएनएस)। रुद्रपुर में एक युवक से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। इसमें मुनाफे का झांसा देकर करीब साढ़े छह लाख की ठगी हो गई। जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर निवासी एक युवक ने बताया कि दो महीने पहले फेसबुक पर एक लिंक मिला, जिसे खोलते ही वह एक कथित व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गया। ग्रुप में लगभग 90 लोग थे, जो रोजाना शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे के फर्जी स्क्रीनशॉट साझा करते थे। खुद को आईआईएफसीएस कंपनी का कर्मचारी बताने वाले ठगों ने युवक को प्रीआरई आईपीओ और ब्लॉक ट्रेड में अधिक मुनाफे…
रुद्रपुर,18 नवंबर (आरएनएस)। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के चुनाव को लेकर चलाए गए सदस्यता अभियान के पूर्ण होने के बाद मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि सूची में कुल 2600 मतदाता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची प्राप्त करने एवं उस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए व्यापारी 20 से 26 नवंबर तक सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल बत्रा तथा चुनाव अधिकारी रमेश अग्रवाल और अमित वर्मा से संपर्क कर सकते हैं। जोशी ने स्पष्ट किया कि आपत्ति केवल व्यापार मंडल के सदस्य ही…
रुद्रपुर,18 नवंबर (आरएनएस)। सहकारिता चुनाव में दीर्घाकार बहुद्देशीय सहकारी समिति लि. में कोपा वार्ड कोपा की एकमात्र सीट पर सीधा मुकाबला होगा। वार्ड के 413 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 23- 24 फरवरी को समिति के 11 वार्डों में चुनाव प्रक्रिया अपनाई गई थी। जिसमें सात वार्ड में संचालक निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए जबकि चार वार्डों में चुनाव हुए थे। सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित होने से आगे की चुनावी कार्रवाई को रोक दिया गया था। नए आदेश के बाद फिर से चालू हुई चुनाव प्रक्रिया में सभी चारों वार्डों में निर्विरोध संचालक चुन लिए गए। जबकि…
रुद्रपुर,18 नवंबर (आरएनएस)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल रह चुके भगत सिंह कोश्यारी का मंगलवार को जसपुर पहुंचने पर भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता कर उसके खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट को झूठा बताया। मंगलवार को कोश्यारी भाजपा नेता शीतल जोशी के कार्यालय पहुंचे। भजापाईयों ने आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के बीच उनका स्वागत किया। इसके बाद कोश्यारी ने पत्रकार वर्ता कर कहा कि वह काफी समय बाद वह जसपुर आए हैं। उनका जसपुर से गहरा लगाव है। उन्होंने राज्य सरकार के कार्यों की तारीफ की। साथ ही फेसबुक की उस पोस्ट…
पिथौरागढ़,18 नवंबर (आरएनएस)। शिक्षक दीपक मेहरा की पुस्तक सीखना और सिखाना का विमोचन हुआ। बीते दिनों जौलजीबी मेले के शुभारंभ पर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने पुस्तक का विमोचन किया। शिक्षक मेहरा ने बताया कि उनकी यह पुस्तक विश्व विद्यालय के नये बीएड पाठ्यक्रम पर आधारित है। मेहरा वर्तमान में हाईस्कूल दुगातोली में प्रभारी प्रधानाचार्य के पद में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा से सम्बन्धित अन्य पुस्तकें भी जल्द प्रकाशित होने वाली हैं।
रुद्रपुर,18 नवंबर (आरएनएस)। साइकिल से भतीजे के घर जा रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार शाम लगभग 8 बजे उमरूखुर्द निवासी भोला सिंह (65) पुत्र मनोहर सिंह साइकिल से अपने भतीजे के घर जा रहे थे। इसी दौरान वाईपास पहेनिया-कुटरी नेशनल हाईवे पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल वृद्ध को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, सड़क हादसे की सूचना मिलते ही वृद्ध के परिजन भी मौके…
पिथौरागढ़,18 नवंबर (आरएनएस)। पिथौरागढ़ पुलिस ने प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस शूटिंग राईफल, रिवालवर/पिस्टल, कार्बाइन, स्नैप प्रतियोगिता में दो पदक जीते। इससे विभाग में खुशी व्याप्त है। मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 14 से 16 नवम्बर के दौरान पौड़ी-गढ़वाल में प्रतियोगिता हुई। एसआई गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक पीताम्बर शर्मा और कांस्टेबल अभिषेक गोस्वामी ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। शर्मा ने 200 मीटर रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। गोस्वामी ने 100 मीटर रायफल शूटिंग में कांस्य पदक अपने नाम किया। एसपी रेखा यादव ने दोनों को बधाई देते हुए कहा…
पिथौरागढ़,18 नवंबर (आरएनएस)। घाट पुलिस ने अवैध खनन रोकथाम को चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते रोज चौकी प्रभारी जितेन्द्र सोराडी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान टीम ने टिप्पर चालक बिशन सिंह निवासी जमराड़ी घाट को रोका। जांच के दौरान चालक बगैर वैध दस्तावेजों के रेत परिवहन करता हुआ मिला। पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 4/21 खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए टिप्पर सीज किया है।
पिथौरागढ़,18 नवंबर (आरएनएस)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के ओर से बड़ाबे गांव में स्वास्थ्य व जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। शिविर के दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने आमजन व बच्चों को वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण व कल्याण अधिनियम 2007, नालसा हेल्पलाइन नम्बर व आगामी 13 दिसम्बर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव के 38 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। यहां सीएचसी बड़ालू से डॉ. प्रशांत धानिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
