Login
Author: tarun sardar
विकासनगर,16 नवंबर (आरएनएस)। उक्रांद (उत्तराखंड क्रांति दल) के केंद्रीय संरक्षक सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि 25 साल बाद भी राज्य बदहाली में है। जिन उद्देश्यों के लिए राज्य मांगा था वह आज भी तस के तस हैं। पहाड़ मूलभूत सुविधाओं के लिए आज भी त्रस्त हैं, बेरोजगारी, पलायन राज्य निर्माण के बाद कई गुना बढ़ा हैं। राज्य के संसाधनों पर बाहरी लोगों का कब्जा हो चुका हैं। अभी तक की सरकारें इसके लिए जिम्मेदार हैं। यह बातें उन्होंने रविववार को सुद्धोवाला में आयोजित सम्मेलन में कहीं। उक्रांद के केंद्रीय संरक्षक सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि जिस मातृ शक्ति की बदौलत…
विकासनगर,16 नवंबर (आरएनएस)। यूपीसीएल ने मरम्मत कार्य के लिए विद्युत वितरण खंड विकासनगर से जुड़े फीडरों से अलग-अलग दिनों में बिजली आपूर्ति बाधित रखने का शेड्यूल जारी किया है। 17 नवंबर (आज) से 25 नंवबर तक अलग-अलग फीडरों में बेयर कंडक्टर से ट्रिपल एसी कंडक्टर में बदलने का कार्य शुरू होगा, जिसके चलते आज टिमली फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। आज और कल टिमली फीडर से जुड़े टिमली, धर्मावाला, आदूवाला, कुंजा, कुल्हाल, शाहपुर, कल्याणपुर, प्रतीतपुर, जुडली, फतेहपुर आदि क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को परेशानियां झेलनी पड़ेगी। इसके…
विकासनगर,16 नवंबर (आरएनएस)। सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार डंपर घर में घुस गया। जिसमें घर के अंदर मौजूद महिला घायल हो गईं। उन्हें क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, डंपर चालक फरार हो गया, जिसे पुलिस तलाश रही है। रविवार सुबह नौ बजे देहरादून से विकासनगर की ओर आ रहा एक तेज रफ्तार डंपर शिमला बाईपास मार्ग पर शेरपुर में अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गया। जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घर के अंदर काम कर रही महिला मधु भट्ट गंभीर घायल हो गईं। घायल महिला को परिजनों ने उपचार के…
विकासनगर,16 नवंबर (आरएनएस)। हरबर्टपुर में रविवार को कई संगठनों ने मिलकर सड़क सुरक्षा अभियान चलाते हुए लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। इस दौरान लोगों को सुरक्षित यातायात, सुरक्षित भविष्य की शपथ दिलाई गई। लोगों को बताया कि सड़क सुरक्षा की शुरुआत छोटे-छोटे नियमों का पालन करने से होती है, जैसे कि पैदल यात्री जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करें, बाइक चलाते वक्त हेलमेट लगाएं और कार चलाते वक्त सीट बेल्ट लगाएं। अभियान के तहत बताया गया कि भारत जैसे विशाल और संसाधन संपन्न देश में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साल…
विकासनगर,16 नवंबर (आरएनएस)। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय आंदोलन पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले रविवार को कर्मचारियों ने ब्लॉक मुख्यालय में ढोल-नगाड़ों के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन उनका अधिकार है, जिसे वह लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि 25 नवंबर को दिल्ली में होने वाले देशव्यापी प्रदर्शन में उत्तराखंड से कर्मचारी बड़ी संख्या में भाग लेने पहुंचेंगे। राष्ट्रीय आंदोलन पुरानी पेंशन बहाली के प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है और इसे हम लेकर रहेंगे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक देश में…
विकासनगर,16 नवंबर (आरएनएस)। चकराता में 19 नवंबर को जौनसार-बावर क्षेत्र के विकास, उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर व्यापक मंथन के लिए एक विशेष सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षाविद, कृषक, बागवान, साहित्यकार और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे। विधानसभा के पूर्व सूचना अधिकारी एवं समाजसेवी भारत चौहान ने बताया कि यह आयोजन जौनसार-बावर के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य ऐसा साझा मंच तैयार करना है, जहां से क्षेत्र की समस्याओं, संभावनाओं और विकास योजनाओं पर सार्थक चर्चा हो सके। साथ ही,…
विकासनगर,16 नवंबर (आरएनएस)। पीएम राजकीय इंटर कॉलेज डाकपत्थर में रविवार को पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया। साल 1984 से 86 के बीच के छात्र-छात्राओं ने भाग लेते हुए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विकास के लिए उनका पूरा सहयोग रहेगा। प्रधानाचार्य पूजा आनंद ने कहा कि पुरातन छात्र किसी भी शिक्षण संस्थान का दर्पण होते हैं। प्रधानाचार्य पूजा आनंद ने कहा कि पुरातन छात्रों की समाज में उपलब्धि शिक्षण संस्थान की उपलब्धि बयान करती है। इसके साथ ही पूर्व छात्रों की सफलता वर्तमान छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायक साबित होती है। उन्होंने कहा कि हर…
विकासनगर,16 नवंबर (आरएनएस)। विकासनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन बल्लूपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह एक होटल के बाहर खड़ी कार में अचानक आग लग गई। जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। होटल कर्मियों ने अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग कर आग को बुझाया। गनीमत रही घटना के दौरान कार चालक समेत अन्य तीन सवार होटल में खाना खा रहे थे, जिससे अनहोनी होने से बच गई, लेकिन आग लगने से कार काफी जल गई थी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। कार पांवटा से देहरादून की ओर जा रही थी। विकासनगर कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि…
विकासनगर,16 नवंबर (आरएनएस)। साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर रविवार शाम को साहिया छानी के पास ब्रेक फेल होने से कार अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गई। गनीमत रही की कार पेड़ से टकराकर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने जेसीबी से कार को ऊपर निकाला। जानकारी के अनुसार, शशकु निवासी उदपाल्टा साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर कार से किसी काम से जा रहा था। बुहार खेड़े से कुछ ही दूरी पर साहिया छानी के समीप अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर हो गई। गनीमत रही की कार पेड़ से टकराते हुए रुक गई। चालक सहित उसमें चार…
देहरादून,16 नवंबर (आरएनएस)। आईजीएनसीए के अध्यक्ष एवं देश के वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने राय का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं और परंपराओं के लिए देश-दुनिया में विशेष पहचान रखता है। राज्य सरकार इस धरोहर को संरक्षित करने तथा नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए सतत प्रयासरत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ढ्ढत्रहृष्ट्र के माध्यम से उत्तराखण्ड की कला और संस्कृति के प्रचार-प्रसार को और गति मिलेगी।
