Login
Author: tarun sardar
कोलकाता,12 मई (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल नगरपालिका भर्ती घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने पूर्व मंत्री सुजीत बोस को गिरफ्तार किया है. 63 साल के सुजीत बोस को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया. दरअसल, ईडी ने सुजीत बोस और उनके बेटे समुद्र को पूछताछ के लिए बुलाया था. सॉल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्पलेक्स में कई घंटों की पूछताछ के बाद ईडी ने सोमवार शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया. सुजीत बोस पर नगरपालिकाओं में भर्ती प्रक्रिया के दौरान ओएमआर शीट में हेरफेर कर पैसों के बदले नियुक्तियां करवाने का आरोप है. अधिकारियों के…
नई दिल्ली,12 मई (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मौखिक रूप से कहा कि सबरीमला मंदिर में मासिक धर्म की आयु वाली महिलाओं को प्रवेश से रोकना निषेध’ है या नहीं, आखिरकार यह अंतरात्मा की बात है. शीर्ष अदालत ने आगे कहा कि अगर लोग, अपने चुने हुए प्रतिनिधियों के जरिये, मिलकर यह तय करते हैं कि इस प्रथा में सामाजिक सुधार की जरूरत है, तो कोर्ट शायद ऐसे सुधार को मान लेगा. सुप्रीम कोर्ट के नौ जजों की संविधान पीठ केरल के सबरीमला मंदिर समेत धार्मिक जगहों पर महिलाओं के साथ भेदभाव और दाऊदी बोहरा समेत कई धर्मों की…
नईदिल्ली,12 मई (आरएनएस)। पेपर लीक के कारण रद्द हुई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने मंगलवार को 2 लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें से एक को पेपर लीक का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। इनकी पहचान मनीष यादव और राकेश मंडावरिया के रूप में हुई है। मनीष को जयपुर में हिरासत में लिया गया है। दोनों की प्रश्न-पत्र प्रसारित करने में भूमिका है। रिपोर्ट के मुताबिक, पेपर लीक मामले में सीकर, झुंझनू और देहरादून से अब तक 15 लोगों को हिरासत…
चेन्नई,12 मई (आरएनएस)। तमिलनाडु के नवनियुक्त मुख्यमंत्री थलापति विजय ने मंगलवार को अपने निजी ज्योतिषी थिरु रिकी राधान पंडित वेट्ट्रीवेल को मुख्यमंत्री का विशेष अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया है। राधान पंडित अभिनेता से राजनेता बने सी जोसेफ विजय के निजी ज्योतिषी हैं और उन्होंने चुनाव के दौरान विजय को सलाह दी थी। साथ ही, पंडित ने ही विजय के राजनीतिक उदय की भविष्यवाणी की थी और जीत निश्चित बताई थी। चुनाव से महीनों पहले राधान पंडित ने सार्वजनिक तौर पर दावा किया था कि विजय की कुंडली तमिलनाडु में एक बड़ी राजनीतिक सफलता की ओर इशारा करती है। उन्होंने तमिलगा…
0-प्रोटेम स्पीकर ने तृणमूल के आरोपों को खारिज किया कोलकाता,12 मई (आरएनएस)। मानिकतला से बीजेपी विधायक तापस राय को पश्चिम बंगाल विधानसभा का नया प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है।आज शाम राजभवन में राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस द्वारा पद की शपथ दिलाई गई। 18वीं बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने की जिम्मेदारी उन्हीं की होगी। प्रोटेम स्पीकर के रूप में राय ही इस बार नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा में शपथ दिलाएंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले तापस राय ने हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में कोलकाता की मानिकतल्ला सीट…
