Login
Author: tarun sardar
हरिद्वार,10 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में पर्यटन विभाग द्वारा दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत सोमवार को 27 वरिष्ठ नागरिकों को बदरीनाथ धाम की नि:शुल्क यात्रा के लिये भेजा गया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित व सुखमय यात्रा की शुभकामनाएं दी। बताया कि बदरीनाथ धाम की यात्रा का यह चार दिवसीय कार्यक्रम है। यात्री दल प्रथम दिन जोशीमठ, दूसरे दिन बदरीनाथ धाम, तीसरे दिन बदीरनाथ से वापसी श्रीनगर रुककर चौथे दिन वापस हरिद्वार लौटेंगे। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों की बस की व्यवस्था उत्तराखंड परिवहन निगम…
हरिद्वार,10 नवंबर (आरएनएस)। पर्वतीय मैदानी एकता समिति ने सुभाषनगर में बैठक कर पवन ठाकुर को जिलाध्यक्ष, बिक्रमजीत सिंह को प्रदेश मीडिया प्रभारी, सागर ठाकुर को जिला मीडिया प्रभारी, सुरेंद्र ठाकुर को संगठन मंत्री नियुक्त बनाया। मंच के प्रदेश अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड में रहने वाले सभी उत्तराखंडी हैं। जिन्होंने भी मैदानवासियों के लिए बात कही है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। हम एकता का परिचय देंगे। दरार डालने का काम नहीं करने देंगे। सरकार को अपनी नीति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर को इस मामले में हरकी पैड़ी से ललतारौ पुल तक जागरूकता रैली निकाली जाएगी।
हरिद्वार,10 नवंबर (आरएनएस)। कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने जियापोता में आयोजित गोष्ठी में कहा कि उत्तराखंड प्रदेश सभी ने मिल जुलकर बनाया है इसमें हम सबको मिलजुल कर रहना चाहिए। सभी जो साथ मिलकर प्रदेश को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पहाड़, मैदान और मूल निवास के मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रही है। उत्तराखंड प्रदेश में रहने वाला हर कोई उत्तराखंडी है। कहा कि हमे ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो लोगों को भटकाना चाहते हैं और प्रदेश के विकास की बजाय वोटों की राजनीति करते हैं।
हरिद्वार,10 नवंबर (आरएनएस)। बीएचईएल में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए सोमवार को प्रशासन और शिवालिक नगर पालिका की टीम ने 17 किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त किया गया और 50 से अधिक दुकानदारों के चालान काटे गए। नगर प्रशासक एवं संपदा अधिकारी संजय पंवार ने बताया कि इससे पहले सेक्टर-1 बाजार में भी संयुक्त जांच अभियान चलाया गया था, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि बीएचईएल उपनगरी को पूरी तरह सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस अभियान…
हरिद्वार,10 नवंबर (आरएनएस)। राजाजी टाइगर रिजर्व में सफारी संचालित करने वाले जिप्सी चालकों के लिए इको टूरिज्म के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए प्रभावी ढंग से काम करने जैसे विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य चालकों में पर्यावरण संरक्षण, जिम्मेदार पर्यटन और बेहतर संवाद कौशल के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यशाला का आयोजन राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला और चिल्लावाली रेंज में किया गया। कार्यशाला का संचालन राजेश भट्ट ने किया। इस दौरान एथिकल नेचर वॉचिंग, सफारी बियॉन्ड टाइगर्स एंड लेपर्ड्स, आर्ट ऑफ स्टोरी टेलिंग इन नेचर और सफारी के दौरान क्या करें…
हरिद्वार,10 नवंबर (आरएनएस)। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति ने सोमवार को राज्य आंदोलनकारी दिवंगत जेपी पांडे की छठी पुण्यतिथि पर प्रेमनगर चौक के भगत सिंह घाट के पास पौधरोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समिति के सदस्यों ने नीम, बेल और बरगद के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर भगत सिंह घाट पर स्वर्गीय पांडे के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई। समिति सदस्यों ने वर्ष 1995 में श्री यंत्र टापू में राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान शहीद राजेश रावत और यशोधर बेंजवाल को भी याद किया। उपस्थितजनों…
हरिद्वार,10 नवंबर (आरएनएस)। लक्सर रोड पर दो जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। सोमवार सुबह मिस्सरपुर गांव के पास जंगल से निकलकर आबादी में आ धमके दो हाथियों ने सड़क पर ट्रैफिक रोक लिया और काफी देर तक चहल कदमी करते रहे। इस दौरान हाथियों ने स्कूली बच्चों से भरी एक स्कूल बस को भी दोनों ओर से घेर लिया। हालांकि उस वक्त बस में बच्चे सवार नहीं थे और एक बड़ा हादसा यहां टल गया। हालांकि हाथियों ने इतना ही नहीं हाथियों ने सड़क पर मूंगफली की दुकान के लिए बनाए गए एक छप्पर को भी तहस-नहस कर तोड़…
हरिद्वार,10 नवंबर (आरएनएस)। ज्वालापुर और सिडकुल पुलिस में दो युवकों को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। ज्वालापुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि रविवार देर रात सेक्टर-2 बैरियर के आगे भगत सिंह चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान शौचालय के पास खड़े एक युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से चाकू मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिवा भंडारी निवासी शिमली, थाना कर्णप्रयाग, जिला चमोली बताया। उधर, सिडकुल पुलिस ने लेबर चौक के पास संदिग्ध हालात में घूम…
हरिद्वार,10 नवंबर (आरएनएस)। सिडकुल थाना क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता का दहेज के लिए उत्पीडऩ करने और घर से बाहर निकलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति सहित आठ ससुरालयों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तबस्सुम निवासी पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर हाल आन्नेकी-हेत्तमपुर, थाना सिडकुल ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी इसी साल 26 मई को सलमान पुत्र यामीन निवासी मोहल्ला झोझगान, पुरकाजी से गंगा फार्म हाउस, बहादराबाद में हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि शादी में उसके मायकेवालों ने लगभग 50 लाख रुपये खर्च किए और कार सहित…
हरिद्वार,10 नवंबर (आरएनएस)। एसएमजेएन महाविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, वाणिज्य संकाय तथा सह सहयोगी राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान ने मिलकर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित किया। उदघाटन सत्र की अध्यक्षता कर प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने छात्रों को वित्तीय साक्षरता के विषय में जानकारी दी। कहा कि वित्तीय साक्षरता दैनिक जीवन को सुगम बनाने की महत्वपूर्ण सीढ़ी है। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के विषय में भी बताया और साइबर ठगी से सचेत रहने की सलाह दी। तकनीकी सत्र में सेबी स्मार्ट ट्रेनर राजीव जैन ने सेबी के विषय में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को विनियोग का महत्व समझाया।…
