Login
Author: tarun sardar
नई दिल्ली,05 अपै्रल। देश में पेट्रोलियम उत्पादों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार ने एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि सरकार पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे घबराकर ईंधन की खरीदारी न करें और एलपीजी सिलेंडरों की अनावश्यक बुकिंग से बचें. मंत्रालय ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के कारण आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई है. इसके बावजूद, देश भर में पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस…
अहमदाबाद,05 अपै्रल। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने शुक्रवार को अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड (एपीएसईजेड) के लिए 2030 तक एक अरब टन कार्गो संभालने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया। यह लक्ष्य कंपनी द्वारा 50 करोड़ टन का आंकड़ा पार करने की ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाने के अवसर पर रखा गया। गौतम अदाणी ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा, आज की शाम को केवल 50 करोड़ टन का लक्ष्य हासिल करने का जश्न मनाने के क्षण के रूप में ही याद न किया जाए। इसे उस क्षण के रूप में याद किया जाए, जब हमने अपने विश्वास को…
नई दिल्ली ,05 अपै्रल। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के विस्तार में तेजी आई है। मार्च 2026 से अब तक 3.42 लाख नए पीएनजी कनेक्शन गैसीफाइड किए जा चुके हैं, जबकि 3.7 लाख नए रजिस्ट्रेशन भी दर्ज किए गए हैं। मंत्रालय ने राज्यों को घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए नए पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे घबराहट में ईंधन की खरीद या…
मालदा,05 अपै्रल (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल के मालदा में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट को बंधक बनाये जाने के मामले में एनआईए ने जांच तेज कर दी है. एनआईए की टीम ने कालियाचक का दौरा किया. टीम के सदस्य कालियाचक ब्लॉक नंबर 2 दफ्तर में पहुंचे, जहां ज्यूडिशल अधिकारियों को बंधक बनाने की घटना सामने आई थी. एनआईए की जांच शुरू होने से प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है. प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एनआईए पर लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया है. वहीं, बीजेपी ने ममता सरकार पर असामाजिक तत्वों का साथ देने का आरोप लगाया है और कहा कि…
नईदिल्ली,05 अपै्रल (आरएनएस)। केरल विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कांग्रेस और वामपंथी दलों को झूठ का धुरंधर करार दिया। उन्होंने द कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी जैसी फिल्मों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि ये दल सच्चाई को दबाने और समाज में भ्रम फैलाने के लिए लगातार झूठ का सहारा लेते हैं। केरल के तिरुवल्ला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सार्वजनिक जागरूकता के निर्माण में सिनेमा की भूमिका पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने…
नई दिल्ली,05 अपै्रल (आरएनएस)। दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है. बीतों दिन कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में जो गिरावट दर्ज की गई है. इसका असर आज भी देखने को मिल सकता है. यही वजह रही कि सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में मौसम बादल छाए हुए है. दिल्ली में बीते दिन यानि शनिवार को न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 2 डिग्री…
चेन्नई,05 अपै्रल (आरएनएस)। ईरान में फंसे 345 मछुआरों को बचाकर एक स्पेशल फ़्लाइट से चेन्नई लाया गया. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया और उनके अपने-अपने होमटाउन तक आगे की यात्रा में मदद की. हजारों भारतीय मछुआरे ईरान में रहते हैं, जहाँ वे मछली पकडऩे का काम करते हैं. पिछले फरवरी के आखिर में ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच लड़ाई शुरू होने के बाद ये भारतीय मछुआरे मुश्किल में पड़ गए. वे अपनी रोजी-रोटी नहीं चला पा रहे थे और भारत लौटने के लिए हवाई संपर्क भी नहीं था. केंद्र और राज्य सरकारें उन सभी…
कोझिकोड,05 अपै्रल (आरएनएस)। कुन्नमंगलम के पास मेले कुरिक्कथुर में एक गैर-कानूनी पटाखा बनाने वाली यूनिट में हुए भयानक धमाके में दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए. यह धमाका कल देर रात (4 अप्रैल) पडिंजारे कुझिमायिल में बेबी नाम के एक व्यक्ति के घर में हुआ. सिटी पुलिस कमिश्नर मेरिन जोसेफ ने कन्फर्म किया कि मरने वालों में घर का मालिक राहुल (32) और उसका रिश्तेदार राहुल (24) शामिल हैं. खबर है कि धमाका तब हुआ जब पटाखे बनाए जा रहे थे. घायलों में विष्णु और सिनी शामिल हैं, जो घर में किराए पर रह…
नई दिल्ली,05 अपै्रल (आरएनएस)। आम आदमी पार्टी में जारी अंदरूनी खींचतान के बीच राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नया वीडियो जारी कर सियासी तापमान बढ़ा दिया है. राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद सामने आए इस वीडियो में राघव चड्ढा ने साफ संदेश दिया यह एक छोटा सा ट्रेलर है…पिक्चर अभी बाकी है. राघव चड्ढा ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए पार्टी के उन नेताओं को जवाब दिया, जिन्होंने उन पर संसद में पंजाब के मुद्दे न उठाने का आरोप लगाया था. उन्होंने लिखा कि कुछ साथियों को मजबूर होकर…
कोरापुट/मलकानगिरी (ओडिशा),05 अपै्रल (आरएनएस)। दक्षिणी ओडिशा के कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में शनिवार देर रात भूंकप के झटके महसूस किए गए. इससे लोगों में दहशत फैल गई. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई. हालांकि भूकंप के झटके 4 अप्रैल को रात करीब 11:31 बजे आए. इसका केंद्र कोरापुट जिले के पास गहराई में पांच किलोमीटर पर था. रात करीब 11:31 बजे कोरापुट और सुनाबेड़ा इलाकों में भूकंप महसूस किया गया. करीब 15 सेकंड तक जमीन हिलने से लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए. जानकारी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर…
