Author: tarun sardar

0-मोटरसाइकिलों में बनवाया गया था लोहे की जाली वाला गुप्त कम्पार्टमेंट रायपुर, 11 मई(आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के रायपुर रेंज पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद जिलों में संयुक्त अभियान चलाकर 378.060 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 89 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई में 11 वाहन समेत कुल लगभग 1 करोड़ 98 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस ने इस मामले में 12 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गांजा तस्करों ने इस बार…

Read More

नईदिल्ली,11 मई (आरएनएस)। दिल्ली में एक बार फिर पूर्वोत्तर की युवतियों से नस्लीय भेदभाव का मामला सामने आया है। इस बार नेहरू प्लेस इलाके में असम और नागालैंड की युवतियों को निशाना बनाया गया है। घटना रविवार 10 मई की बताई जा रही है। युवतियों ने आरोप लगाया कि सुबह दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के इरोस होटल के पास चाय पीते समय उनके साथ छेड़छाड़ की गई और नस्लवादी टिप्पणियां की गईं। पुलिस ने युवतियों की शिकायत पर 4 युवकों की पहचान की है। पुलिस ने बताया कि रविवार शाम को एक युवती अपनी दोस्त के साथ नेहरू प्लेस में इरोस होटल…

Read More

नई दिल्ली,11 मई (आरएनएस)। दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार को दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और 22 आरोपियों को ट्रायल कोर्ट से बरी करने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी. इस मामले की सुनवाई कर रही जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा शर्मा की बेंच सोमवार को नहीं बैठी, जिसकी वजह से सुनवाई नहीं हुई. इसके पहले 8 मई को जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच ने कहा था कि कोर्ट को अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक का प्रतिनिधित्व करने वालों की सहमति का इंतजार है. वहीं हाईकोर्ट ने 5 मई को कोर्ट…

Read More

नई दिल्ली,11 मई (आरएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मामूली बच्चों के विवाद ने खूनी रूप ले लिया. आरोप है कि पड़ोसी ने अपने बेटे के साथ मिलकर महिला के घर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया ओर चाकू से महिला के कान काट दिए. पीडि़त महिला और उसके परिवार का आरोप है कि बच्चों के बीच हुए मामूली झगड़े के बाद पड़ोस में रहने वाले राजेश और उसके बेटे ने रंजिश रखते हुए महिला…

Read More

नई दिल्ली,11 मई (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने चलती ट्रेन में लॉ कॉलेज की एक स्टूडेंट के साथ यौन उत्पीडऩ के आरोपी तमिलनाडु के एक निलंबित पुलिस अधिकारी को दी गई अग्रिम जमानत रद्द कर दी. यह आदेश 7 मई को जस्टिस पंकज मिथल और जस्टिस एस वी एन भट्टी की पीठ ने पारित किया था. पीडि़ता छात्रा ने मद्रास हाई कोर्ट के 7 जनवरी, 2026 के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी थी. हाई कोर्ट ने प्रतिवादी नंबर 1, शेख अब्दुल्ला मोहम्मद को अग्रिम जमानत दे दी थी. यह केस भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 62, 75…

Read More