Author: tarun sardar
नईदिल्ली ,11 अपै्रल (आरएनएस)। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पहला सप्ताह अंधड़-बारिश और ओलावृष्टि के कारण राहत भरा रहा था, लेकिन अब पारा चढऩे लगा है। राजस्थान में तापमान 37 डिग्री के ऊपर निकल गया है और 1-2 दिन में 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान बढऩे के आसार हैं, वहीं 11 राज्यों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। राजस्थान के पश्चिमी जिलों का तापमान 3 डिग्री तक बढ़ गया है। शुक्रवार को बाड़मेर में पारा…
छोटे परदे पर आज दूरदर्शन 7.00 समाचार 7.15 मूक-बधिरों के लिए समाचार 7.30 आज सवेरे 8.30 नई दृष्टि नई राह 0.00 सुनो कहानी 10.30 गली गली सिम सिम 11.00 मंथन दोपहर 12.00 मुआवजा मदद या अभिशाप 12.30 शमा 1.00 मंगलसूत्र एक मर्यादा 1.30 अंखड सौभाग्यवती भव 2.00 कलेक्टर बाबु 2.30 नई शोच 3.00 जिंदगी एक भंवर 3.30 स्त्री तेरी कहानी… धारावाहिक सायं 4.00 प्रादेशिक प्रसारण राष्ट्रीय नेटवर्क 4.30 भक्ति संगित 8.00 द न्यूज 8.05 पार्लियामेंट न्यूज 8.30 जननी 9.00 पहचान अस्तित्व की तलाश 9.30 यहां के हम सिकंदर 10.00 कानाफूसी धारावाहिक 10.30 इम्तिहान 11.00 रंगोली11.30 नृत्य का राष्ट्रीय कार्यक्रम। डिस्कवरी…
तेहरान, 11 अपै्रल। ईरान के सुप्रीम लीडर चुने जाने के बाद से मोजतबा खामेनेई अभी तक सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आए हैं। वे केवल सोशल मीडिया पर लिखित में ही बयान जारी कर रहे हैं। इससे उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। अब सामने आया है कि मोजतबा के चेहरे पर गंभीर चोटें हैं और संभवत: उनका एक या दोनों पैर भी काम नहीं कर रहे हैं। सूत्रों ने मोजतबा के 3 करीबी सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वे अभी भी उस हवाई हमले में लगी गंभीर चोटों…
इस्लामाबाद, 11 अपै्रल। अमेरिका से बातचीत के लिए ईरान का एक प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुंच चुका है। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकेर गालिबाफ कर रहे हैं। उन्होंने एक ऐसी तस्वीर साझा की है, जिसे देखकर आप भावुक हो जाएंगे। ये तस्वीर उन बच्चों की है, जो 28 फरवरी को अमेरिकी-इजरायली हमले में मारे गए थे। ईरानी प्रतिनिधिमंडल अपने विमान की सीटों पर इन बच्चों की तस्वीरें और बैग लेकर पहुंचा है। गालिबाफ ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, मेरे इस सफर के साथी। बच्चों की तस्वीरों और बैग के साथ सीटों…
वाशिंगटन, 11 अपै्रल। पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि फिलहाल ईरान होर्मुज को चाहकर भी पूरी तरह खोल नहीं सकता, क्योंकि वो यहां बिछाई गई बारूदी सुरंगों की लोकेशन खुद भूल गया है। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि ईरान के पास इन सुरंगों को हटाने के लिए जरूरी संसाधन भी नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने युद्ध के दौरान छोटे जहाजों के जरिए आनन-फानन में होर्मुज में बारूदी सुरंगें बिछाई थीं, लेकिन यह प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित नहीं थी।…
इस्लामाबाद, 11 अपै्रल। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ के नेतृत्व वाले ईरानी प्रतिनिधिमंडल के साथ अहम शांति वार्ता के लिए शनिवार को पाकिस्तान पहुंचे. इस वार्ता का उद्देश्य पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करना है. वेंस के नूर खान एयरबेस पहुंचने पर पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इसहाक डार और सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने उनकी अगवानी की. वेंस के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जारेड कुशनर भी हैं. उन्होंने पाकिस्तान रवाना होने से पहले कहा था कि वह वार्ता को लेकर आशान्वित…
वॉशिंगटन,11 अपै्रल। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शांति वार्ता से ठीक पहले ईरान को बड़ी धमकी दी है. कहा कि बातचीत फेल हुई तो सबसे खतरनाक हथियार हथियार से हमला करेंगे. वेस्ट एशिया में युद्ध का पूरा हल निकालने की डिप्लोमैटिक कोशिशों के बीच ट्रंप ने शुक्रवार (लोकल टाइम) को यह चेतावनी दी. न्यूयॉर्क पोस्ट के साथ एक फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने इशारा किया कि बातचीत की सफलता के बारे में साफ जानकारी अगले 24 घंटों में सामने आ जाएगी. हमें लगभग 24 घंटों में पता चल जाएगा. हमें जल्द ही पता चल जाएगा, ट्रंप ने फोन इंटरव्यू…
नईदिल्ली, 11 अपै्रल। भारतीय शटल आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है. वो टूर्नामेंट के मेंस सिंगल में फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे और 1965 के बाद यहां तक पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. 1965 में दिनेश खन्ना ने टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने थे. शनिवार को निंगबो ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर में पुरुषों के सिंगल्स सेमीफाइनल में आयुष ने वर्ल्ड नंबर – 1 और पेरिस 2024 के सिल्वर मेडलिस्ट कुनलावुत विटिडसर्न को हराकर चौंका दिया. वर्ल्ड में 25वीं रैंक वाले इस भारतीय खिलाड़ी ने शानदार…
नईदिल्ली, 11 अपै्रल। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में शानदार बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत रहे हैं. हाल ही में खेले गए आरसीबी के खिलाफ मैच में भी उन्होंने 26 गेंदों पर 78 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. जिससे उनकी टीम राजस्थान ने 202 रनों के विशाल लक्ष्य को 18 ओवर में ही आसानी से चेज कर लिया. वैभव की इस पारी से आरसीबी के स्टार बल्लेबाजी विराट कोहली भी काफी ज्यादा प्रभावित हुए. उन्होंने मैच के बाद वैभव की कैप पर ऑटोग्राफ दिया, जिसपर लिखा था, ‘डियर वैभव, वेल डन’. ये पल वैभव के…
नईदिल्ली, 11 अपै्रल। वैभव सूर्यवंशी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एक और मैच जिताऊ पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया. उन्होंने 26 गेंदों में 78 रन बनाए. जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे. इस दौरान वैभव ने स्विंग के किंग भुवनेश्वर कुमार और ऑस्ट्रेलिया के नंबर वन गेंदबाज जोश हेजलवुड के छक्के छुड़ा दिए. 202 रनों की विशाल लक्ष्य को राजस्थान रॉयल्स ने वैभव और ध्रुव जुरेल की 81 रनों की पारी की वजह से 18 ओवर में ही 4 विकेट खोकर चेज कर लिया. वैभव ने इस मैच में भी बेहद निडरता से खेला. उन्होंने सबसे…
