Login
Author: tarun sardar
इस्लामाबाद, 08 मई। पाकिस्तान ने चीनी तकनीक पर आधारित फतह-3 सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का अनावरण किया है। इस मिसाइल को भारत के साथ हुए संघर्ष के एक साल पूरे होने के मौके पर जनता के सामने प्रदर्शित किया गया। पाकिस्तान इस मिसाइल को भारत की ब्रह्मोस मिसाइल का जवाब के तौर पर पेश करना चाह रहा है। ये चीन की एचडी-1 मिसाइल का उन्नत संस्करण है,जो इस्लामाबाद-बीजिंग के बीच बढ़ते संबंधों को भी दर्शाती है। यह आवाज की गति से 2.5 से लेकर 4 गुना तक तेज रफ्तार से उड़ान भर सकती है। यह ग्लाइड करते हुए जमीन और समुद्र…
मेक्सिको सिटी, 08 मई। मेक्सिको के तबस्को राज्य में स्थित विलाहेरमोसा शहर में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां मैदान में लगे एक मेले में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब हजारों लोगों की भीषण मेले के एक संगीत कार्यक्रम में मौजूद थी। आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें भगदड़ दिख रही है। सूत्रों ने बताया कि संगीत कार्यक्रम बुधवार रात को शुरू हुआ था, जिसमें करीब 1.35 लाख…
जकार्ता, 08 मई। इंडोनेशिया में हमाहेरा द्वीप पर स्थित माउंट डुकानो ज्वालामुखी शुक्रवार को विस्फोट हो गया। घटना के बाद कम से कम 3 पर्वतारोहियों की मौत हो गई, जबकि 10 अभी फंसे हैं। घटना सुबह 7:41 बजे हुआ है। ज्वालामुखी फटने के बाद उसकी राख क्रेटर से 10 किलोमीटर (करीब 32808 फीट) ऊपर तक फैल गई है। इलाके में फंसे पर्वतारोहियों को बचाने के लिए एक आपातकालीन अभियान शुरू किया गया है। इसमें 9 पर्वतारोही सिंगापुर के नागरिक हैं। उत्तरी हलमाहेरा प्रांत के पुलिस प्रमुख ने बताया कि घटना में 3 लोग मारे गए हैं, जिनमें 2 सिंगापुर के…
वाशिंगटन, 08 मई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को न्यूयॉर्क स्थित अंतरराष्ट्रीय व्यापार न्यायालय से टैरिफ के मामले में बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि 10 प्रतिशत वैश्विक शुल्क अवैध थे। कोर्ट ने यह फैसला 3 न्यायाधीशों के विभाजित मत के आधार पर न्यायाधीशों के एक मत ने 2-1 से सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि ट्रंप ने कानून के तहत कांग्रेस द्वारा राष्ट्रपति को दी गई शुल्क संबंधी शक्ति का उल्लंघन किया था। न्यायाधीशों के बहुमत ने जहां टैरिफ को अमान्य और कानून द्वारा अनधिकृत बताया, वहीं पैनल के तीसरे न्यायाधीश ने असहमति जताते…
वाशिंगटन/तेहरान, 08 मई। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे नाजुक युद्धविराम के बीच गुरुवार को फिर टकराव की खबर आई है। अमेरिकी सेना ने ईरानी पक्ष पर होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हमले करने का आरोप लगाया है, जबकि ईरान ने भी यही दावा किया है। दोनों देशों के बीच 7 अप्रैल को लागू युद्धविराम के बाद हमले का यह पहला आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि, इसमें किसी पक्ष को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। अमेरिकी केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) ने आधिकारिक बयान में कहा कि 7 मई को जब अमेरिकी नौसेना के गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर होर्मुज से गुजरते हुए ओमान…
नईदिल्ली,08 मई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शतकीय पारी (111) खेली। ये उनके आईपीएल करियर का दूसरा ही शतक रहा, जिसे उन्होंने 49 गेंदों में पूरा किया। इस संस्करण शतक जडऩे वाले मार्श 10वें खिलाड़ी रहे। संजू सैमसन एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल 2026 में 2 शतक लगाए हैं। ऐसे में आइए मार्श की पारी और आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं। मार्श सलामी बल्लेबाज के रूप में आए और पहली गेंद से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने साथी जोड़ीदार अर्शिन कुलकर्णी…
नईदिल्ली,08 मई। भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पिता बने हैं। उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद ये जानकारी दी है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में सूर्यकुमार 4 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में खेले थे। एमआई को अब अपने अगले मैच में 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिडऩा है और इस मैच में सूर्यकुमार के हिस्सा लेने को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं है। सूर्यकुमार ने 2016 में देविशा के साथ शादी की थी। ये जोड़ी शादी से पहले एक-दूसरे को लंबे समय तक…
नईदिल्ली,08 मई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) टी-20 और वनडे क्रिकेट के लिए एक ही कप्तान नियुक्त करने पर विचार कर रहा है। अजित अगरकर की चयन समिति के सूत्रों के अनुसार, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लगातार अच्छे प्रदर्शन के आधार पर श्रेयस अय्यर की टी-20 टीम में वापसी हो सकती है। सूर्यकुमार यादव की जगह वो कप्तान बन सकते हैं। बोर्ड की इच्छा है कि दोनों प्रारूपों में एक ही कप्तान हो, इसलिए उन्हें दोनों जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, नई टी-20 टीम की घोषणा में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते…
लखनऊ,08 मई। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 50वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने होम ग्राउंड एकाना क्रिकेट स्टेडियम में 9 रनों से हरा दिया. बारिश से प्रभावित मैच को 19-19 का कर दिया गया. पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिलने पर, लखनऊ सुपर जायंट्स ने मार्श के तूफानी शतक और पंत व निकोलस पूरन की बेहतरीन पारियों की बदौलत 19 ओवर में 209/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया. लेकिन डीएलएस की वजह से आरसीबी को 19 ओवर में 213 रनों का लक्ष्य मिला. लेकिन वो 19 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 203…
नईदिल्ली,08 मई। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वो 200 आईपीएल मैच खेलने वाले महान खिलाडिय़ों की लिस्ट में शामिल हो गए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज ने ये उपलब्धि इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में हासिल की. इस मैच से पहले भुवनेश्वर ने 199 आईपीएल मैचों में 26.40 की औसत और 7.68 की इकॉनमी रेट से 215 विकेट लिए हैं. इसमें दो बार पांच विकेट और दो बार चार विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है, और उनका सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग प्रदर्शन…
