Author: tarun sardar

चेन्नई,05 मई (आरएनएस)। तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में भारत के लॉटरी किंग के रूप में मशहूर सैंटियागो मार्टिन के परिवार ने शानदार प्रदर्शन किया है। उनके परिवार के 3 सदस्यों ने 3 अलग-अलग पार्टियों और 3 सीटों से चुनाव लड़ा था और तीनों में सफलता मिली है। मार्टिन की पत्नी लीमा रोज मार्टिन ने तमिलनाडु की लालगुडी, दामाद आधव अर्जुन ने विल्लीवाक्कम और उनके उद्यमी बेटे जोस चार्ल्स मार्टिन ने पुडुचेरी के कामराज नगर में जीत दर्ज की है। सैंटियागो के दामाद आधव अर्जुन रेड्डी अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय की तमिलगा वेट्री कडग़म (टीवीके) से मैदान में उतरे…

Read More

कोलकाता,05 मई (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को बड़ा झटका लगा है। भाजपा ने 206 सीटें जीतकर 15 साल के टीएमसी शासन को खत्म कर दिया है। नतीजों के बाद एंटी इनकम्बेंसी और भाजपा के चुनावी प्रबंधन समेत तमाम वजहों की चर्चा हो रही है। हालांकि, आंकड़े इशारा कर रहे हैं कि चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) ने भी ममता की हार में भूमिका निभाई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा को 45.84 प्रतिशत और टीएमसी को 40.80 प्रतिशत वोट मिले हैं। यानी भाजपा केवल 4 प्रतिशत अंक आगे है।…

Read More

कोलकाता,05 मई (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को केवल 2 सीटों पर जीत मिली है। इनमें से भी फरक्का सीट पर जीते मोताब शेख की कहानी बड़ी दिलचस्प है। चुनाव से ठीक पहले हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में उनका नाम कट गया था। इसके बाद वे सुप्रीम कोर्ट पहुंचे और चुनाव आयोग के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी। ऐन वक्त पर उनका नाम मतदाता सूची में जुड़ा और अब वे विधायक बन गए हैं। 28 फरवरी को चुनाव आयोग ने स्ढ्ढक्र से जुड़ी अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की थी। इसमें मोताब का नाम नहीं था।…

Read More

नईदिल्ली,05 मई (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने जिस 15 वर्षीय गर्भवती रेप पीडि़ता को गर्भपात की अनुमति दी थी, उसने दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एक बच्चे को जन्म दिया है। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि बच्चे का जन्म पिछले हफ्ते शनिवार को हुआ है। नवजात शिशु को एम्स के नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में निगरानी में रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि पीडि़ता और उसके माता-पिता के अनुरोध पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सूत्रों ने अधिकारियों के हवाले बताया कि पीडि़त मां और उसके माता-पिता ने बच्चे पर अपने अधिकार…

Read More

नईदिल्ली,05 मई (आरएनएस)। देश के कई हिस्सों में अंधड़-बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात ने तबाही मचा रखी है। इससे उत्तर प्रदेश में 24 और बिहार में 20 लोगों की मौत हो गई, वहीं हजारों पेड़ उखड़ गए, फसलों और बिजली व्यवस्था को तगड़ा नुकसान हुआ। मौसम में बदलाव राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से पर चक्रवात और उत्तर प्रदेश से तमिलनाडु तक बादलों का लंबा ट्रफ बनने से आया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को 14 राज्यों में बारिश-अंधड़ की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार, उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में मानसून से पहले की गतिविधियों के चलते कहीं…

Read More

कतर,05 मई। अमेरिका और ईरान में तनाव बढऩे के बीच अमेरिकी वायुसेना का हवा में ईंधन भरने वाले बोइंग केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर फारस की खाड़ी में होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर लापता हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान ने उड़ान भरते समय 7700 संकट संकेत जारी किया, जिसमें उड़ान के दौरान आपातकाल की घोषणा की गई थी। अमेरिकी विमान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अल धाफरा वायुसेना अड्डे से उड़ान भरी थी, लेकिन कतर के ऊपर पहुंचने पर रडार से गायब हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान मध्य पूर्व में चल रहे सैन्य अभियानों के समर्थन में उड़ान भर रहा था।…

Read More

बीजिंग, 05 मई। चीन के हुनान प्रांत में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के लियुयांग शहर में स्थित हुआशेंग आतिशबाजी संयंत्र में भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें 26 लोग मारे गए हैं। घटना के बाद संयंत्र के 3 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। अभी करीब 61 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर अधिकारियों ने 1,500 से अधिक आपातकालीन बचाव कर्मियों, कुत्तों, ड्रोन और रोबोटों को तैनात किया है। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के बाद फैक्ट्री के उड़ते मलबे से कई लोगों को गंभीर चोट आई है…

Read More

केप वर्डे,05 मई। अटलांटिक महासागर में एक पर्यटक जहाज पर हंता वायरस फैल गया है। इसके चलते 3 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 3 अन्य लोग बीमार हो गए हैं। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि जहाज पर सवार 170 यात्री बीच समुद्र में ही फंस गए हैं। उन्हें जहाज से नीचे उतरने की भी अनुमति नहीं है। फिलहाल ये जहाज केप वर्डे के तट पर लंगर डाले खड़ा है। आइए हंता वायरस के बारे में जानते हैं। अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (सीडीसी) के मुताबिक, हंता वायरस वायरसों का एक समूह है, जो…

Read More

बर्लिन,05 मई। जर्मनी में सैक्सोनी राज्य के शहर लीपजिग में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां एक कार भीड़भाड़ वाले बाजार में घुसी और लोगों को टक्कर मारते हुए निकल गई। घटना में कम से कम 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि 22 लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लीपजिग के दमकल विभाग के प्रमुख एक्सल शू ने बताया कि यह इलाका खरीदारी क्षेत्र होने की वजह से काफी व्यस्त और भीड़भाड़ वाला है। लीपजिग के मेयर बुरखार्ड जंग ने बताया कि यह जानबूझकर किया गया हिंसक हमला था। उन्होंने इसे एक भयानक त्रासदी…

Read More

वाशिंगटन, 05 मई। पश्चिम एशिया में 8 अप्रैल को युद्धविराम लागू होने के बाद फिर एक बार तनाव बढ़ता दिख रहा है। सोमवार को ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात पर मिसाइल और ड्रोन हमला किया। साथ ही, होर्मुज जलडमरूमध्य में एक जहाज को निशाना बनाया। इसके बाद अमेरिकी सेना ने होर्मुज में ईरान की 7 छोटी नावों को नष्ट कर दिया। यह हमला तब किया गया, जब होर्मुज से गुजर रहे 2 वाणिज्यिक जहाजों पर ईरान ने मिसाइल दागी थी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रोजेक्ट फ्रीडम अभियान शुरू किया, जिसका उद्देश्य ईरान से होर्मुज का नियंत्रण वापस लेना…

Read More