Author: tarun sardar

नई दिल्ली, 03 अप्रैल (आरएनएस)। मैनेजमेंट एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में “उभरती प्रौद्योगिकियों के अंतःविषय दृष्टिकोण” विषय पर आयोजित तृतीय छात्र सम्मेलन ज्ञान, शोध और नवाचार का प्रभावी मंच बनकर सामने आया। आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन में करीब 120 छात्रों ने भाग लेते हुए अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुआ, जहां उपाध्यक्ष प्रो. ललित अग्रवाल ने छात्रों को नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, वहीं प्रो. तपश डे ने अनुशासन और नैतिक मूल्यों के महत्व पर जोर दिया। मुख्य वक्ता…

Read More

कोलकाता,03 मई (आरएनएस)। राज्य के 77 केंद्रों पर मतगणना होगी. व्यापक सुरक्षा व्यवस्था और तनावपूर्ण राजनीतिक माहौल के चलते 294 सीटों वाली विधानसभा में से 293 सीटों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे. चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान रद्द कर दिया है, जिसका कारण बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर मतदान के दौरान गंभीर चुनावी अपराध और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उल्लंघन बताया गया है. इस सीट पर नए सिरे से मतदान और मतगणना क्रमश: 21 मई और 24 मई को होगी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय…

Read More

चेन्नई,03 मई (आरएनएस)। तमिलनाडु की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने कहा है कि 4 मई को राज्य भर में 62 तय मतगणना स्थलों पर वोटों की गिनती के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं, जिसमें एक बड़ा तीन स्तरीय सुरक्षा प्लान भी शामिल है. राज्य में 23 अप्रैल को 234 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हुए थे. मौजूदा डीएमके सरकार ने सत्ता बनाए रखने के लिए बड़ी लड़ाई लड़ी है, और उसकी कट्टर विरोधी एआईएडीएमके ने पांच साल तक मुख्य विपक्षी पार्टी रहने के बाद सत्ता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है. अभिनेता-राजनेता विजय की टीवीके…

Read More

दक्षिण 24 परगना (पश्चिम बंगाल),03 मई (आरएनएस)। फालता विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार देवांशु पांडा ने रविवार को मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि कुछ बूथों पर हेराफेरी की गई और मतदाताओं को डराया-धमकाया गया. उन्होंने दावा किया कि फालता में भाजपा 1 से 1.5 लाख वोटों के अंतर से जीतेगी. पांडा ने दावा किया कि पार्टी ने कई बूथों पर हो रही गड़बडिय़ों पर आपत्ति जताई थी और दोबारा चुनाव कराने की मांग की थी. इसके बाद, चुनाव आयोग ने 21 मई को फिर से मतदान कराने का…

Read More

# घुटनों को सुरक्षित रखने के लिए साक्ष्य-आधारित और कम हस्तक्षेप वाले इलाज पर विशेषज्ञों का बढ़ता जोर नई दिल्ली, 03 मई (आरएनएस)। ऑर्थोपेडिक इलाज में रिप्लेसमेंट से रीजेनरेशन की ओर बढ़ते रुझान को मजबूती देते हुए, वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. नरेश के. अग्रवाल ने नई दिल्ली के होटल नोवोटेल सिटी सेंटर में आयोजित तीसरे दिल्ली ऑर्थोबायोलॉजिक्स कोर्स 2026 में अपना चर्चित ‘लुधियाना प्रोटोकॉल’ प्रस्तुत किया। यह सम्मेलन दिल्ली ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के तत्वावधान में, इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें देशभर के विशेषज्ञों ने ऑर्थोबायोलॉजिक्स के क्षेत्र में व्यावहारिक और साक्ष्य-आधारित इलाज तरीकों पर चर्चा की। कोर्स…

Read More