Author: tarun sardar
मुंबई,03 मई (आरएनएस)। मुंबई की एक विशेष अदालत में सलमान खान के घर (गैलेक्सी अपार्टमेंट) पर हुई फायरिंग के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। सलमान के बॉडीगार्ड यानी निजी अंगरक्षक ने कोर्ट में गवाही देते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि 14 अप्रैल की सुबह हुई वो गोलीबारी केवल डराने की कोशिश नहीं थी, बल्कि अभिनेता की हत्या करने का एक सोची-समझी साजिश थी। बॉडीगार्ड के इस बयान ने मामले की गंभीरता को और बढ़ा दिया है। मामले की सुनवाई पिछले महीने शुरू हुई, जिसमें सलमान के बॉडीगार्ड ने पहले गवाह के रूप में अपना बयान दर्ज कराया।…
सिद्धार्थनगर,03 मई (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रील बनाने के लिए 5 बच्चे 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए। उतरते हुए सीढ़ी टूट गई और 3 बच्चे नीचे गिर गए, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, 2 बच्चे टंकी पर फंस गए, जिन्हें 16 घंटे बाद वायुसेना ने सुरक्षित निकाला है। यह घटना सिद्धार्थनगर के कांशीराम आवास इलाके की है। शनिवार दोपहर को यहां 5 बच्चे रील बनाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। उतरते वक्त…
जबलपुर,03 मई (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। आज सुबह आखिरी लापता 2 और लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इसी के साथ तलाशी अभियान भी खत्म हो गया है। आज तमिलनाडु के रहने वाले कामराज आर और उनके 8 साल के भतीजे मयूरन का शव मिला है। बीती शाम 2 बच्चों के शव मिले थे, जिनकी पहचान श्रीतमिल (5) और विराज (5) के रूप में हुई थी। हादसे के पहले दिन यानी 30 अप्रैल को 4, दूसरे दिन 5, तीसरे दिन 2 और आज यानी चौथे…
0-पहाड़ी राज्यों में हो सकती है बर्फबारी नईदिल्ली,03 मई (आरएनएस)। देश के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को अंधड़-बारिश के कारण कई शहरों में पारा 40 डिग्री के नीचे आ गया। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश और कुछ जगह ओलावृष्टि देखने को मिली। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों और मध्य भारत के 12 राज्यों में 3-6 मई के बीच मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। राजस्थान में शनिवार को तेज आंधी चलने से सैंकड़ों पेड़…
तेल अवीव,03 मई। इजराइली सेना ने कहा कि उसने शनिवार को दक्षिणी लेबनान में टारगेट पर कई हमले किए. इजराइली रक्षा बल ने कहा कि उसकी सेना ने पिछले दिन दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह से जुड़ी कई जगहों पर हमले किये. इसे उसने हमलों की प्लानिंग और सपोर्ट करने के लिए इस्तेमाल होने वाले मिलिटेंट इंफ्रास्ट्रक्चर बताया. इजराइली रक्षा बल ने कहा, पिछले दिन आईडीएफ ने हिज्बुल्लाह से जुड़े कई ठिकानों पर हमले किये और उन्हें खत्म कर दिया. इसमें यह भी कहा गया कि कई इलाकों में करीब 70 मिलिट्री स्ट्रक्चर और लगभग 50 हिज़्बुल्लाह से जुड़े ठिकानों को…
तेहरान, 03 मई। ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका को 14-सूत्रीय शांति प्रस्ताव भेजा है। इसे पाकिस्तान के जरिए ट्रंप प्रशासन द्वारा प्रस्तावित 9-सूत्रीय ढांचे के जवाब में भेजा गया है। इसमें युद्ध खत्म करने और नौसैनिक नाकेबंदी खत्म करने समेत कई मांगें की गई हैं। प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह नए प्रस्ताव की जल्द ही समीक्षा करेंगे, लेकिन उन्हें गहरा शक है कि ईरान की शर्तें अमेरिका को स्वीकार्य होंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने अमेरिका से लेबनान सहित सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करने, नौसैनिक नाकाबंदी हटाने, पश्चिम…
नईदिल्ली, 03 मई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 44वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (67*) खेली। यह उनके आईपीएल करियर का 22वां और मुंबई इंडियंस के खिलाफ चौथा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 34 गेंदों में पूरा किया। उनकी पारी की बदौलत ही चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम शुरुआती झटके से उबकर जीत हासिल करने में सफल रही। उन्हें इस पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। चेन्नई सुपरकिंग्स को 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 रन के कुल स्कोर पर पहला…
नईदिल्ली, 03 मई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 12 जून से इंग्लैंड में आयोजित होने वाले महिला टी-20 विश्व कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। इसमें हरमनप्रीत कौर ही भारतीय टीम की कमान संभालेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान रहेंगी। देश को पहला महिला वनडे विश्व कप 2025 का खिताब दिलाने वाली हरमनप्रीत पर फिर से भारत को विश्व चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी होगी। आइए भारतीय टीम पर एक नजर डालते हैं। महिला टी-20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शफाली वर्मा,…
नईदिल्ली, 03 मई। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम से 6 विकेट से हरा दिया। बारिश के कारण ये मुकाबला 15-15 ओवर का हो गया था। इसी के साथ ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई। पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 6 विकेट से जीत मिली थी। दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द रहा था। ऐसे में आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डाल लेते हैं। मैच में कीवी टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश के लिए कप्तान लिटन दास (26)…
नईदिल्ली, 03 मई। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को एम चिदंबरम स्टेडियम में 8 विकेट से मात दे दी. 160 रनों के लक्ष्य को चेन्नई ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (67) और कार्तिक शर्मा (54) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 18.1 ओवर में ही आसानी से हासिल कर लिया. 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही. क्योंकि संजू सैमसन 11 रन बनाकर जल्दी आउट हो जाते हैं, उसके बाद उर्विल पटेल 12 गेंद में 24 रन बनाकर पवेलियन लौट जाते हैं. लेकिन उसके बाद चेन्नई…
