Login
Author: tarun sardar
हरिपाल/हुगली,26 अपै्रल (आरएनएस)। बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव को लेकर भाजपा के लिए प्रचार के लिए पीएम मोदी ने जहां बंगाल के तमाम जगहों पर रैली व सभाएं की वहीं उन्होंने हुगली जिले में भी काफी ध्यान रखा। जिले के हरिपाल में एक चुनावी सभा से पीएम मोदी ने ममता सरकार पर जहां जमकर हमले किए वहीं उन्होंने मोदी ने कहा, तृणमूल ने हर किसी के साथ विश्वासघात किया है। मां, माटी और मानुष किसी को नहीं छोड़ा है। टीएमसी वालों ने मां की आंखों में आंसू ला दिए हैं, माटी को घुसपैठियों और सिंडिकेट के हवाले कर दिया…
नई दिल्ली,26 अपै्रल (आरएनएस)। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज मानहानि और जालसाजी के मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने के गुवाहाटी हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. गुवाहाटी हाई कोर्ट ने 24 अप्रैल को खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जो गुवाहाटी में असम पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा उनके खिलाफ दर्ज मामले में थी. मानहानि, जालसाजी और आपराधिक साजिश का आरोप लगाने वाला यह मामला खेड़ा के हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए गए दावों के बाद दर्ज किया गया…
नई दिल्ली,26 अपै्रल (आरएनएस)। दिल्ली विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन मंगलवार 28 अप्रैल को सुबह 11 से बजे पुराने सचिवालय स्थित विधानसभा हॉल में होगा. यह जानकारी रविवार को दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दी. उपराज्यपाल (एलजी) की मंज़ूरी मिलने के बाद आठवीं विधानसभा का पांचवां सत्र बुलाने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है. इसी से जुड़े एक घटनाक्रम में स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने यह भी बताया कि उपराज्यपाल ने आठवीं विधानसभा के चौथे सत्र को तत्काल प्रभाव से सत्रावसान कर दिया है. इस औपचारिक आदेश के साथ, चल रहे लंबे सत्रों…
कोलकाता,26 अपै्रल (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच प्रवर्तन निदेशालय (श्वष्ठ) एक बार फिर सक्रिय हो गया है. रविवार सुबह से ही केंद्रीय जांच एजेंसी कोलकाता के कई इलाकों में छापेमारी कर रही है. श्वष्ठ ने आनंदपुर और अलीपुर में दो व्यापारियों के घरों सहित कुल तीन जगहों पर एक साथ तलाशी ली. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान भी मौजूद थे. श्वष्ठ सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई सोना पप्पू मामले की जांच में मिले सुरागों के आधार पर की जा रही है. इस मामले में गिरफ्तार व्यापारी जय एस. कामदार से पूछताछ में कई नई…
बुलंदशहर ,26 अपै्रल (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा नगर इलाके में जन्मदिन का जश्न उस समय भयावह हो गया जब चेहरे पर केक लगाने को लेकर हुए मामूली विवाद में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान अमरदीप सैनी, मनीष सैनी और आकाश सैनी के रूप में हुई है। इस मामले का मुख्य आरोपी जीतू सैनी है और उसका ही जन्मदिन मनाया जा रहा था। घटना के बाद वह अपने अन्य साथियों के साथ फरार हो गया। जन्मदिन की पार्टी, जो पहले एक स्थानीय जिम में और बाद में एक घर के पास…
नई दिल्ली,26 अपै्रल (आरएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए सात सांसदों राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल के दल-बदल के मुद्दे पर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि संविधान के प्रावधानों के तहत इन सभी सांसदों की सदस्यता समाप्त की जानी चाहिए और इसके लिए उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति को याचिका भेजी गई है. संजय सिंह ने बताया कि देश के वरिष्ठ अधिवक्ताओं और संविधान विशेषज्ञों, जैसे कपिल सिब्बल और पीडीटी आचार्य से…
नई दिल्ली,26 अपै्रल (आरएनएस)। पंजाब पुलिस ने राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ले ली है. वहीं अब केंद्र सरकार ने उनके आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान तैनात कर दिए गए हैं. बता दें कि हरभजन सिंह उन सात सांसदों में शामिल हैं, जिन्होंने राघव चड्ढा के साथ आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है. सूत्रों ने बताया कि हरभजन सिंह की सुरक्षा शनिवार को हटा ली गयी, जिसमें 9-10 पुलिसकर्मी शामिल थे. पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के जालंधर स्थित छोटी बारादरी इलाके के आवास…
छोटे परदे पर आज दूरदर्शन 7.00 समाचार 7.15 मूक-बधिरों के लिए समाचार 7.30 आज सवेरे 8.30 नई दृष्टि नई राह 0.00 सुनो कहानी 10.30 गली गली सिम सिम 11.00 मंथन दोपहर 12.00 मुआवजा मदद या अभिशाप 12.30 शमा 1.00 मंगलसूत्र एक मर्यादा 1.30 अंखड सौभाग्यवती भव 2.00 कलेक्टर बाबु 2.30 नई शोच 3.00 जिंदगी एक भंवर 3.30 स्त्री तेरी कहानी… धारावाहिक सायं 4.00 प्रादेशिक प्रसारण राष्ट्रीय नेटवर्क 4.30 भक्ति संगित 8.00 द न्यूज 8.05 पार्लियामेंट न्यूज 8.30 जननी 9.00 पहचान अस्तित्व की तलाश 9.30 यहां के हम सिकंदर 10.00 कानाफूसी धारावाहिक 10.30 इम्तिहान 11.00 रंगोली11.30 नृत्य का राष्ट्रीय कार्यक्रम। डिस्कवरी…
0-पुलिस व केन्द्रीय बल के जवानों ने लाठीचार्ज कर हालात काबू में किया हावड़ा,26 अपै्रल (आरएनएस)। उत्तर हावड़ा के लिलुआ बी रोड इलाके में तब तनाव फैल गया जब रवि किशन के रोड शो के दौरान तृणमूल व भाजपा समर्थकों में झड़प हो गई। अभिनेता-राजनेता रवि किशन के रोड शो के दौरान तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भाजपा समर्थकों के बीच राजनीतिक झड़प हो गई। यह कार्यक्रम भाजपा उम्मीदवार उमेश रॉय के समर्थन में आयोजित किया गया था, जब टीएमसी के पार्टी कार्यालय के पास स्थिति तनावपूर्ण हो गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, टीएमसी समर्थकों ने जय बंगला के नारे लगाने…
अबू धाबी (यूएई),26 अपै्रल। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान शनिवार को अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की. इस बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और बदलते क्षेत्रीय घटनाक्रमों के बीच ऊर्जा सुरक्षा पर सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की. यूएई में भारतीय दूतावास द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ एक्स ‘ पर की गई एक पोस्ट के अनुसार, एनएसए डोभाल ने यूएई के राष्ट्रपति के साथ अपनी मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…
