Login
Author: tarun sardar
नई दिल्ली ,25 अपै्रल (आरएनएस)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मालदीव की यात्रा करने या वहां जाने वाले सभी भारतीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण परामर्श जारी किया है। इसमें मालदीव के हाल ही में और सख्त हो गए नशीले पदार्थों के कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। मालदीव सरकार ने मार्च 2026 से अपने ड्रग्स अधिनियम में बड़े बदलाव किए हैं। इन संशोधनों के बाद नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों की सजाएं बहुत कड़ी कर दी गई हैं। छोटी मात्रा में भी प्रतिबंधित नशीले पदार्थ रखने पर सख्त सजा का प्रावधान है। बड़े पैमाने पर…
नई दिल्ली,25 अपै्रल (आरएनएस)। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर जिले में पांच पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है और 2026 के विधानसभा चुनावों के दौरान गंभीर कदाचार तथा निष्पक्षता बनाए रखने में विफलता के लिए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी है. पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को भेजे गए एक आधिकारिक बयान के अनुसार चुनाव आयोग ने डायमंड हार्बर के अतिरिक्त एपी संदीप गराई, डायमंड हार्बर के एसडीपीओ सजल मंडल, डायमंड हार्बर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर-इन-चार्ज मौसम चक्रवर्ती, फलता पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर-इन-चार्ज अजय बाग और उस्थी पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज सुभेच्छा बाग को…
नई दिल्ली,25 अपै्रल (आरएनएस)। दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामानुजन कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर रसाल सिंह को निलंबित करने के आदेश को निरस्त कर दिया है. जस्टिस पुरुषेंद्र कौरव की बेंच ने निलंबन निरस्त करने का आदेश दिया. कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता को पर्याप्त जांच के पहले ही निलंबित कर दिया गया. उनका निलंबन तदर्थ कमेटी के निष्कर्षों के आधार पर किया गया था न कि पॉश एक्ट के प्रावधानों के मुताबिक बनी कमेटी के निष्कर्षों के आधार पर. याचिका प्रोफेसर रसाल सिंह ने दायर की थी. दरअसल, प्रोफेसर रसाल सिंह के खिलाफ कार्यस्थल पर यौन प्रताडऩा निरोधक…
कोलकाता,25 अपै्रल (आरएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा पर तीखा हमला किया. आप के दो-तिहाई राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के बाद, उन्होंने उन पर आरोप लगाया कि उन्होंने आप के अपराधों का हिस्सा बनने के बजाय सत्ताधारी पार्टी के साथ गठबंधन करना चुना. एक एक्स पोस्ट शेयर करते हुए, टीएमसी सांसद ने लिखा, वह भाजपा के अपराधों का हिस्सा बनना पसंद करेंगे. मोइत्रा ने आर्टिकल अटैच किया, जिसमें लिखा था, मैं आप के अपराधों का हिस्सा नहीं बनना चाहता था: राघव चड्ढा, छह अन्य…
मेहसाणा (गुजरात),25 अपै्रल (आरएनएस)। मेहसाणा में नगर निगम की चुनावी लड़ाई अब खूनी और हिंसक हो गई है. मेहसाणा के वार्ड नंबर 4 में बीजेपी और कांग्रेस समर्थकों के बीच खूनी झड़प और जानलेवा हमले की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें शुक्रवार देर रात तावडिया रोड पर धारदार हथियारों से एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इस राजनीतिक हत्या की घटना के बाद पूरे मेहसाणा जिले में अफरा-तफरी मच गई है और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं. मेहसाणा के डीएसपी मिलाप…
कोलकाता,25 अपै्रल (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी जारी है। आज ईडी ने कोलकाता समेत 9 जगहों पर छापा मारा है। ये कार्रवाई पश्चिम बंगाल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जुड़े राशन घोटाले में की गई है। ये ठिकाने मुख्य रूप से आपूर्तिकर्ताओं और निर्यातकों से जुड़े हैं, जिनमें निरंजन चंद्र साहा का परिसर भी शामिल है। ईडी ने यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत की है। ईडी की कोलकाता जोनल टीम ने कोलकाता, बर्धमान और हाबडा में 9 ठिकानों पर छापा मारा है। हाबड़ा में 3 चावल व्यापारियों के…
हैदराबाद,25 अपै्रल (आरएनएस)। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से निकाले जाने के बाद के कविता ने खुद की राजनीतिक पार्टी लॉन्च की है। इसका नाम तेलंगाना राष्ट्र सेना (टीआरएस) रखा गया है। कविता तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री और बीआरएस के प्रमुख के चंद्रशेखर राव की बेटी हैं। ये घटनाक्रम ऐसे वक्त सामने आया है, जब 7 महीने पहले कविता को बीआरएस से निकाल दिया गया था। अब उन्होंने नई पार्टी लॉन्च कर दी है। कविता ने कहा, हम पीछे नहीं हटेंगे, चाहे कुछ भी हो जाए; अब समय आ गया है तेलंगाना की जनता अपनी बात कहे। हम अपनी आकांक्षाओं को…
नईदिल्ली,25 अपै्रल (आरएनएस)। राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी (आप) के 3 राज्यसभा सांसदों ने बीते दिन पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। राघव का दावा है कि 4 और सांसद भाजपा में शामिल होंगे। अब खबर आई है कि बागी सांसदों को मनाने के लिए पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने उनसे चर्चा करना चाही थी। हालांकि, इससे पहले ही सभी सांसद भाजपा में शामिल हो गए। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, केजरीवाल ने अगले कार्यकाल में 6 में से कम से कम 5 नेताओं को टिकट देने का वादा किया था। हालांकि,…
नईदिल्ली,25 अपै्रल (आरएनएस)। देश के कई राज्यों में पारा 44 डिग्री तक पहुंचने से गर्मी भीषण होती जा रही है। शुक्रवार को देश में प्रयागराज में सबसे ज्यादा 45.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सोमवार से कुछ राज्यों में मौसम पलटने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लू चलने की संभावना जताई है। दूसरी तरफ, पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बारिश-अंधड़ चलने का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में आज कुछ इलाकों में लू चलने की आशंका है। दिन में 15-25 किलोमीटर…
छोटे परदे पर आज दूरदर्शन 7.00 समाचार 7.15 मूक-बधिरों के लिए समाचार 7.30 आज सवेरे 8.30 नई दृष्टि नई राह 0.00 सुनो कहानी 10.30 गली गली सिम सिम 11.00 मंथन दोपहर 12.00 मुआवजा मदद या अभिशाप 12.30 शमा 1.00 मंगलसूत्र एक मर्यादा 1.30 अंखड सौभाग्यवती भव 2.00 कलेक्टर बाबु 2.30 नई शोच 3.00 जिंदगी एक भंवर 3.30 स्त्री तेरी कहानी… धारावाहिक सायं 4.00 प्रादेशिक प्रसारण राष्ट्रीय नेटवर्क 4.30 भक्ति संगित 8.00 द न्यूज 8.05 पार्लियामेंट न्यूज 8.30 जननी 9.00 पहचान अस्तित्व की तलाश 9.30 यहां के हम सिकंदर 10.00 कानाफूसी धारावाहिक 10.30 इम्तिहान 11.00 रंगोली11.30 नृत्य का राष्ट्रीय कार्यक्रम। डिस्कवरी…
