Login
Author: tarun sardar
मेहसाणा (गुजरात),25 अपै्रल (आरएनएस)। मेहसाणा में नगर निगम की चुनावी लड़ाई अब खूनी और हिंसक हो गई है. मेहसाणा के वार्ड नंबर 4 में बीजेपी और कांग्रेस समर्थकों के बीच खूनी झड़प और जानलेवा हमले की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें शुक्रवार देर रात तावडिया रोड पर धारदार हथियारों से एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इस राजनीतिक हत्या की घटना के बाद पूरे मेहसाणा जिले में अफरा-तफरी मच गई है और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं. मेहसाणा के डीएसपी मिलाप…
कोलकाता,25 अपै्रल (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी जारी है। आज ईडी ने कोलकाता समेत 9 जगहों पर छापा मारा है। ये कार्रवाई पश्चिम बंगाल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जुड़े राशन घोटाले में की गई है। ये ठिकाने मुख्य रूप से आपूर्तिकर्ताओं और निर्यातकों से जुड़े हैं, जिनमें निरंजन चंद्र साहा का परिसर भी शामिल है। ईडी ने यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत की है। ईडी की कोलकाता जोनल टीम ने कोलकाता, बर्धमान और हाबडा में 9 ठिकानों पर छापा मारा है। हाबड़ा में 3 चावल व्यापारियों के…
हैदराबाद,25 अपै्रल (आरएनएस)। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से निकाले जाने के बाद के कविता ने खुद की राजनीतिक पार्टी लॉन्च की है। इसका नाम तेलंगाना राष्ट्र सेना (टीआरएस) रखा गया है। कविता तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री और बीआरएस के प्रमुख के चंद्रशेखर राव की बेटी हैं। ये घटनाक्रम ऐसे वक्त सामने आया है, जब 7 महीने पहले कविता को बीआरएस से निकाल दिया गया था। अब उन्होंने नई पार्टी लॉन्च कर दी है। कविता ने कहा, हम पीछे नहीं हटेंगे, चाहे कुछ भी हो जाए; अब समय आ गया है तेलंगाना की जनता अपनी बात कहे। हम अपनी आकांक्षाओं को…
नईदिल्ली,25 अपै्रल (आरएनएस)। राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी (आप) के 3 राज्यसभा सांसदों ने बीते दिन पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। राघव का दावा है कि 4 और सांसद भाजपा में शामिल होंगे। अब खबर आई है कि बागी सांसदों को मनाने के लिए पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने उनसे चर्चा करना चाही थी। हालांकि, इससे पहले ही सभी सांसद भाजपा में शामिल हो गए। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, केजरीवाल ने अगले कार्यकाल में 6 में से कम से कम 5 नेताओं को टिकट देने का वादा किया था। हालांकि,…
नईदिल्ली,25 अपै्रल (आरएनएस)। देश के कई राज्यों में पारा 44 डिग्री तक पहुंचने से गर्मी भीषण होती जा रही है। शुक्रवार को देश में प्रयागराज में सबसे ज्यादा 45.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सोमवार से कुछ राज्यों में मौसम पलटने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लू चलने की संभावना जताई है। दूसरी तरफ, पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बारिश-अंधड़ चलने का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में आज कुछ इलाकों में लू चलने की आशंका है। दिन में 15-25 किलोमीटर…
छोटे परदे पर आज दूरदर्शन 7.00 समाचार 7.15 मूक-बधिरों के लिए समाचार 7.30 आज सवेरे 8.30 नई दृष्टि नई राह 0.00 सुनो कहानी 10.30 गली गली सिम सिम 11.00 मंथन दोपहर 12.00 मुआवजा मदद या अभिशाप 12.30 शमा 1.00 मंगलसूत्र एक मर्यादा 1.30 अंखड सौभाग्यवती भव 2.00 कलेक्टर बाबु 2.30 नई शोच 3.00 जिंदगी एक भंवर 3.30 स्त्री तेरी कहानी… धारावाहिक सायं 4.00 प्रादेशिक प्रसारण राष्ट्रीय नेटवर्क 4.30 भक्ति संगित 8.00 द न्यूज 8.05 पार्लियामेंट न्यूज 8.30 जननी 9.00 पहचान अस्तित्व की तलाश 9.30 यहां के हम सिकंदर 10.00 कानाफूसी धारावाहिक 10.30 इम्तिहान 11.00 रंगोली11.30 नृत्य का राष्ट्रीय कार्यक्रम। डिस्कवरी…
तेहरान, 25 अपै्रल। ईरान ने अमेरिका के साथ दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावनाओं के बीच बड़ा बयान दिया है। ईरान की सेना का दावा है कि उसने इजरायल और अमेरिका खिलाफ युद्ध में अब तक अपनी बड़ी मिसाइल क्षमता का इस्तेमाल ही नहीं किया है। ईरान ने यह दावा तब किया है, जब हाल ही में क्रेमलिन द्वारा दिए गए एक बयान में कहा गया था कि ईरान के पास कुछ ऐसी रहस्यमयी मिसाइलें हैं या हो सकती हैं, जिनकी क्षमता से दुनिया अनजान है। अब ईरान ने यह बयान देकर रूस के उस दावे पर एक तरह…
तेहरान, 25 अपै्रल। ईरान ने शनिवार को एक और व्यक्ति को फांसी दे दी। बताया जा रहा है कि ईरान ने शनिवार को एर्फान कियानी नामक व्यक्ति को फांसी के फंदे पर लटका दिया। ईरानी अधिकारियों ने आरोप लगाया कि वह इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद से जुड़ा था और जनवरी 2026 में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों में सक्रिय रूप से शामिल था। ईरान की न्यायपालिका से जुड़ी सूत्रों ने बताया कि कियानी को इस्फहान शहर में सुरक्षा बलों पर हमला करने, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आगजनी और आतंक फैलाने के आरोप में दोषी ठहराया गया था।…
वॉशिंगटन,25 अपै्रल। अमेरिका ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर अब भी बड़ा खतरा बना हुआ है, हालांकि सीमित स्तर पर आवाजाही जारी है। अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ वॉर पीट हेगसेथ ने कहा कि इस अहम समुद्री रास्ते से जहाज अभी भी गुजर रहे हैं, लेकिन हालात पहले से ज्यादा खतरनाक हो गए हैं। उन्होंने पेंटागन में हुई एक ब्रीफिंग में कहा कि यातायात हो रहा है, लेकिन यह उतना नहीं है जितना लोग चाहते हैं और इसमें पहले से ज्यादा जोखिम है। हेगसेथ ने कहा कि…
वाशिंगटन,25 अपै्रल। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने अमेरिका हिंद-प्रशांत कमांड के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ चर्चा की। इस बातचीत के दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा के मामले में दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक तालमेल को और मजबूत किया गया। उन्होंने पैसिफिक एयर फोर्स के कमांडर और यूएस हिंद-प्रशांत कमांड के एयर कंपोनेंट कमांडर जनरल केविन बी. श्नाइडर से बात की। दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय सुरक्षा में साझा प्राथमिकताओं और हिंद-प्रशांत और उससे आगे शांति और स्थिरता बनाए रखने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के हेडक्वार्टर ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर…
