Author: tarun sardar

नईदिल्ली,13 फरवरी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी एंथ्रोपिक ने अपने नए फंडिंग राउंड में 30 अरब डॉलर (लगभग 2,700 अरब रुपये) जुटाए हैं। इस बड़े निवेश के बाद कंपनी की मूल्यांकन बढ़कर 380 अरब डॉलर (लगभग 34,000 अरब रुपये) हो गई है, जो पहले के मुकाबले दोगुनी से भी ज्यादा बताई जा रही है। यह डील दिखाती है कि एआई सेक्टर में निवेशकों की दिलचस्पी लगातार तेजी से बढ़ रही है। इस फंडिंग राउंड में कई बड़े ग्लोबल निवेशकों ने हिस्सा लिया है। कंपनी ने बताया कि उसका मौजूदा रन-रेट राजस्व 14 अरब डॉलर (लगभग 1,300 अरब रुपये) तक पहुंच गया…

Read More

नई दिल्ली,13 फरवरी। पिछले सत्र की भारी गिरावट के बाद आज सोने और चांदी की कीमतों में शानदार तेजी देखी गई. निवेशकों द्वारा निचले स्तरों पर की गई वैल्यू बाइंग (सस्ते भाव पर खरीदारी) के कारण बाजार में 1 प्रतिशत से 2 प्रतिशत से अधिक का उछाल आया. भारतीय वायदा बाजार में अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 1.08 प्रतिशत बढ़कर 1,54,480 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं, चांदी के मार्च वायदा में 2.59 प्रतिशत की बड़ी बढ़त दर्ज की गई और यह 2,42,564 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोमेक्स सोना $4,850 से $5,100 के बीच…

Read More

नई दिल्ली,13 फरवरी। भारतीय यात्रियों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की चाहत रखने वाले नागरिकों के लिए एक सुखद खबर सामने आई है. साल 2026 की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट ने अपनी रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है. पिछले साल के मुकाबले 10 पायदानों का सुधार करते हुए भारत अब 75वें स्थान पर पहुंच गया है. साल 2025 में भारत 85वें स्थान पर था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वैश्विक स्तर पर भारतीय पासपोर्ट की स्वीकार्यता बढ़ी है. इस रैंकिंग में सुधार का सीधा फायदा आम भारतीय यात्रियों को मिलने वाला है. अब भारतीय पासपोर्ट धारक…

Read More

नई दिल्ली,13 फरवरी। अगर आपने बैंक से लोन लिया है और आप रिकवरी एजेंटों के व्यवहार से परेशान रहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कर्ज वसूली की प्रक्रिया को सुधारने और ग्राहकों को उत्पीडऩ से बचाने के लिए नए नियमों का एक कच्चा मसौदा पेश किया है. आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा के हालिया बयानों के बाद आए इन नियमों का सीधा उद्देश्य वसूली प्रक्रिया में गुंडागर्दी को खत्म करना और सभ्यता लाना है. नए नियमों के तहत, बैंक को यह सुनिश्चित करना होगा कि रिकवरी एजेंट और ग्राहक के बीच होने वाली हर…

Read More

मुंबई,13 फरवरी। भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन (शुक्रवार) काफी निराशाजनक रहा. बाजार खुलते ही निवेशकों में हड़कंप मच गया और सेंसेक्स-निफ्टी में तेज गिरावट देखने को मिली. इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह आईटी सेक्टर के शेयरों में आई भारी बिकवाली है. सुबह 9:25 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 672 अंक यानी 0.80 प्रतिशत गिरकर 83,002 के स्तर पर आ गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 207 अंक फिसलकर 25,600 पर कारोबार कर रहा था. छोटे और मध्यम दर्जे के शेयरों में गिरावट और भी ज्यादा गहरी रही, जो…

Read More